फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Efforts to crack down on smuggling, checking intensified

Siddharthnagar News: तस्करी पर नकेल की कोशिश, चेकिंग तेज

Sat, 09 May 2026 02:08 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Sat, 09 May 2026 02:08 AM IST
विज्ञापन
Efforts to crack down on smuggling, checking intensified
खुनुवां। भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य से शुक्रवार को खुनुवां बॉर्डर पर एसएसबी की ओर से डॉग स्क्वायड टीम के साथ सघन जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान सीमा पार आने-जाने वाले लोगों, वाहनों और सामानों की गहन जांच की गई। संदिग्ध दिखने वालों से पूछताछ की गई।
विज्ञापन

सीमावर्ती खुनुवां बाॅर्डर पर एसएसबी 43वीं वाहिनी की ओर से जांच अभियान चलाया गया। इसमें विस्फोटक सामग्री का पता लगाने में प्रशिक्षित एसएसबी के डॉग स्क्वॉड की सहायता ली गई। जवानों ने वाहनों के भीतर, यात्रियों के बैग और अन्य सामानों की सूंघकर जांच कराई। सुरक्षा एजेंसियों की ओर से सीमा क्षेत्र में विशेष सतर्कता बरती गई, जिससे किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तत्काल कार्रवाई की जा सके।
विज्ञापन

अधिकारियों ने बताया कि सीमा पार से होने वाली तस्करी, नशीले पदार्थों की अवैध आवाजाही, मानव तस्करी और अन्य गैरकानूनी गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करने के उद्देश्य से यह अभियान चलाया गया। इसके अलावा तीसरे देशों से संभावित रूप से आने वाले संदिग्ध व्यक्तियों पर भी विशेष नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिकारियों ने कहा कि सीमावर्ती क्षेत्रों में शांति और कानून व्यवस्था बनाएं रखने के लिए इस प्रकार के संयुक्त जांच अभियान नियमित रूप से जारी रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed