{"_id":"6a19f40f201a494fcf0969e4","slug":"education-will-get-a-booster-dose-from-the-chief-ministers-model-school-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-158964-2026-05-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: मुख्यमंत्री मॉडल विद्यालय से शिक्षा को मिलेगी बूस्टर डोज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: मुख्यमंत्री मॉडल विद्यालय से शिक्षा को मिलेगी बूस्टर डोज
Sat, 30 May 2026 01:46 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Sat, 30 May 2026 01:46 AM IST
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। इटवा ब्लॉक क्षेत्र में शिक्षा की नींव अब और मजबूत होगी। ब्लॉक क्षेत्र के अति पिछड़े इलाके को शिक्षा का बूस्टर डोज देने के लिए मुख्यमंत्री मॉडल विद्यालय की सौगात मिली है। कठेला क्षेत्र स्थित इनरीग्रांट गांव में 25.69 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले इस आवासीय विद्यालय के लिए नौ करोड़ रुपये की पहली किस्त भी जारी कर दी गई है।
निर्माण कार्य के लिए कार्यदायी संस्था भी नामित कर दी गई है। अलगे माह से निर्माण शुरु होने की उम्मीद है। यह विद्यालय पांच एकड़ में रहेगा, इसमें खेल ग्राउंड सहित अन्य सुविधाएं उपलब्ध रहेंगी।
जनपद पश्चिम दिशा में बलरामपुर बॉर्डर से सटा हुआ है। इटवा ब्लॉक क्षेत्र के कठेला इलाके में बाढ़ प्रभावित इलाके में अब तक बेहतर शैक्षिक संसाधनों की भारी कमी रही है। यहां कोई बड़ा शैक्षिक संस्थान न होने से दूर-दराज के बच्चों को अच्छी पढ़ाई के लिए दूसरे जिलों का रुख करना पड़ता है। क्षेत्र के इनरीग्रांट गांव में मुख्यमंत्री मॉडल विद्यालय बनने के बाद यह समस्या दूर हो जाएगी।
विज्ञापन
इसके लिए पांच एकड़ जमीन चिह्नित होने के साथ ही वित्तीय स्वीकृति मिलने के साथ ही प्रथम किश्त जारी हो गया है और निर्माण करने वाली एजेंसी भी नामित हो गई है। 25.69 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले इस आवासीय विद्यालय के लिए शासन ने वित्तीय स्वीकृति देते हुए प्रथम चरण में नौ करोड़ रुपये जारी कर दिए हैं। केंद्रीय विद्यालय और नवोदय विद्यालय की तर्ज पर संचालित होने वाला यह आवासीय विद्यालय ग्रामीण प्रतिभाओं को नया मंच देगा।