फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   education sector in

Siddharthnagar News: अब शहर में होगी पीजी डिग्री की पढ़ाई

Wed, 26 Apr 2023 01:06 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Wed, 26 Apr 2023 01:06 AM IST
विज्ञापन
education sector in
कैंप कार्यालय पर पत्रकारों से बात करते सांसद जगदंबिका पाल। संवाद
सिद्धार्थनगर। शहर के बुद्ध विद्यापीठ महाविद्यालय में जुलाई से वाणिज्य स्नातक एवं तीन विषयों में परास्नातक की कक्षाएं संचालित होगी। शहर के छात्र-छात्राओं को अब परास्नातक की पढ़ाई के लिए बांसी, शोहरतगढ़ और सिद्धार्थ विश्वविद्यालय कपिलवस्तु में जाने की नौबत नहीं आएगी। महाविद्यालय के प्रबंधक राजेश चंद्र मिश्र एवं प्राचार्य अभय कुमार श्रीवास्तव ने मंगलवार को पत्रकार वार्ता में विषय की मान्यता के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि सिद्धार्थ विश्वविद्यालय की संबद्धता समिति ने महाविद्यालय में परास्नातक विषयों की अनुमति प्रदान की है। वाणिज्य स्नातक में 180 सीट, हिंदी, राजनीति शास्त्र एवं समाज शास्त्र विषय में परास्नातक कक्षाओं में 60-60 सीटों पर प्रवेश होगा। शिक्षकों की नियुक्ति प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। महाविद्यालय में शिक्षा के साथ शिक्षणेत्तर गतिविधियां बेहतर ढंग से संचालित की जा रही है। यहीं कारण है कि यहां के छात्र-छात्राओं का कैंपस सलेक्शन होने लगा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed