फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   'Educated women build better society'

समाज के हर क्षेत्र का हिस्सा हैं महिलाएं: एसओ मोहाना

Mon, 04 Jan 2021 10:08 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 04 Jan 2021 10:08 PM IST
विज्ञापन
'Educated women build better society'
‘पढ़ी-लिखी महिला बेहतर समाज का निर्माण करतीं हैं’
विज्ञापन

‘अमर उजाला फाउंडेशन’ की ओर से आयोजित अपराजिता कार्यक्रम में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को दी गईं अहम जानकारियां
बर्डपुर ब्लॉक सभागार में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि रहे एएसओ मोहाना जयप्रकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी
बर्डपुर। महिलाएं आज अपने अधिकारों के प्रति सजग हो चुकी हैं। समाज के हर क्षेत्र में महिलाएं बढ़ चढ़कर हिस्सा ले रही हैं। ‘अमर उजाला फाउंडेशन’ की अपराजिता मुहिम के तहत क्षेत्र पंचायत सभागार में आयोजित कार्यक्रम में यह बातें एसओ मोहाना जयप्रकाश दुबे ने कही। सोमवार को आयोजित कार्यक्रम में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को उनके अधिकार के बारे में जानकारी दी गई।
अपराजिता कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जयप्रकाश ने कहा कि पहले महिलाओं को कहीं भी जाने में डर लगता था। लेकिन अब वह पूर्ण रूप से जागरूक हो चुकी हैं। लोगों की सोच बदलने लगी है। पहले समाज में माता-पिता बेटों पर ज्यादा भरोसा करते थे जबकि बेटियों को कहीं भी भेजने में संकोच करते थे। अब हालात बदल गए हैं बेटियां अंतरिक्ष यात्री, डॉक्टर, इंजीनियर, आईएएस, आईपीएस, सचिव, बड़ी कंपनियों की मालिक बन रही हैं। ग्राम पंचायत अधिकारी अभिनव ओझा ने कहा कि अत्याचार सहना भी अत्याचार करने के समान है। बेटियों की सुरक्षा के लिए शासन ने अनेक सुविधाएं प्रदान की हैं। इसकी आवश्यकता पड़ने पर प्रयोग करना चाहिए। महिला सुरक्षा के लिए हेल्प लाइन नंबर 1090, 100, 108, 101 चलाई जा रही हैं। महिलाओं को समाज की नींव करार देते हुए कहा कि पढ़ी-लिखी महिला बेहतर समाज का निर्माण करती है। ब्लॉक मिशन प्रबंधक रामगिरीश यादव ने कहा कि महिलाएं अब समूह के माध्यम से आत्मनिर्भर बन रही हैं। राष्ट्रीय ग्रामीण योजना के अंतर्गत सक्रिय महिलाएं को रोजगार प्रदान हो रहा है। कार्यक्रम के अंत में मुख्य अतिथि ने नारी गरिमा को बनाए रखने की शपथ दिलाई। इस दौरान सानिया वर्मा, इंद्रावती, संगीता, गीता, निक्की शुक्ला और मंजू भारती आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

महिलाएं बोलीं- अधिकार जानकर अच्छा लगा
अमर उजाला फाउंडेशन के कार्यक्रम में बहुत अच्छी जानकारियां दी गईं। इसी तरह महिला उत्थान और जागरूकता के कार्यक्रम चलाएं जाएं तो पिछड़े हुए जनपद में रहने वाली महिलाओं को उनके अधिकारों की जानकारी मिलेगी। - सुनीता, शेख महुअवा
विज्ञापन
विज्ञापन

अपराजिता कार्यक्रम में कई नई जानकारियां मिलीं, मन में जो सवाल थे उनका भी अधिकारियों ने बहुत बेहतर ढंग से जवाब देकर महिला अधिकारों के प्रति जागरूक किया। उचित स्थान पर शिकायत दर्ज कराने की भी जानकारी मिली। - पूजा, कठौतिया
हेल्पलाइन नंबर पर शिकायत कैसे दर्ज कराएं इसकी जानकारी मिली। शिकायत सिर्फ खुद के परेशानी में फंसे होने पर ही नहीं किसी दूसरे की मदद के लिए भी की जा सकती है। यह व्यवस्था हम महिलाओं को काफी हौसला देती है। - बाशिमा खातून, शेख महुअवा

स्वयं सहायता समूह में शामिल होकर आर्थिक उन्नति की राह मिली। अपराजिता कार्यक्रम में शामिल होकर अपने सामाजिक, सुरक्षा अधिकारों की जानकारी हुई। कार्यक्रम से मिली जानकारी गांव में अन्य महिलाओं को भी बताऊंगी। - चिनकी देवी, महदेवा कुर्मी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed