{"_id":"66c7b6442a16d556a3004234","slug":"eco-tourism-will-develop-on-10-seas-of-bardpur-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1032-122826-2024-08-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: बर्डपुर के 10 सागरों पर विकसित होगा इको टूरिज्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: बर्डपुर के 10 सागरों पर विकसित होगा इको टूरिज्म
Fri, 23 Aug 2024 03:35 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Fri, 23 Aug 2024 03:35 AM IST
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। अंग्रेजी हुकूमत में बर्डपुर क्षेत्र में जल संचयन के लिए बने सागरों को अब इको टूरिज्म के लिए विकसित किया जाएगा। यहां पर्यटकीय सुविधाएं विकसित करने के साथ ही नौकायन की व्यवस्था भी कराई जाएगी, जिससे आने वाले सैलानियों को भी लुभाया जा सके। डीएम डाॅ. राजागणपति आर ने तहसील नौगढ़ के बर्डपुर क्षेत्र में स्थित सागरों का निरीक्षण कर उन्हें इको टूरिज्म के लिए विकसित करने का निर्देश दिया।
बर्डपुर क्षेत्र में अंग्रेजों ने नेपाल के पहाड़ पर होने वाली बारिश के पानी को एकत्रित कर उससे सिंचाई सुविधा उपलब्ध कराने के लिए सीमा क्षेत्र में 10 सागरों का निर्माण कराया था। इनमें सेमरा, मसई, महली, बजहा, मोती सागर, बटुआ, सिसवा, मझौली, मरथी व शिवपति सागर शामिल है। इन सागरों से 40 से अधिक नहरें निकालकर क्षेत्र के किसानों के खेतों की सिंचाई होती रही है। बृहस्पतिवार को डीएम ने सिसवा सागर, मरथी सागर, शिवपति सागर का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान अधिशाषी अभियंता ड्रेनेज खंड रामराज को निर्देश दिया कि सागरों में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए प्रस्ताव बनाकर भेजने का निर्देश दिया। साथ सागरों के सिल्ट सफाई आदि कराने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने 30 अगस्त को सभी सागरों में किए जाने वाले कार्यों के प्रोजेक्ट की पीपीटी के माध्यम से समीक्षा करने का निर्देश दिया। इस दौरान एई चंद्रशेखर शर्मा, जेई मुनीब कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
यहां उपलब्ध होंगी यह सुविधाएं
सागरों पर ईको टूरिज्म विकसित करने के लिए यहां सिल्ट सफाई कराने के साथ किनारे पाथ वे निर्माण, बैठने के लिए बेंच की व्यवस्था की जानी है। डीएम ने यहां के सौंदर्यीकरण, वॉच टावर एवं लाइटिंग आदि लगाने के लिए निर्देश दिया है। उन्होंने यहां पर दुकानों एवं अन्य सभी वस्तुओं के निर्माण में लकड़ी का प्रयोग करने का निर्देश दिया है, जिससे पर्यावरण की शुद्धता बनी रहे।
नाला निर्माण पूरा कराने का निर्देश
अलीगढ़वा कस्बे के पहले सड़क पर पानी बह रहा था, जिस पर जिला पंचायत द्वारा बनाए जा रहे नाले का निर्माण अपूर्ण था। डीएम डॉ. राजा गणपति आर ने इस पर नाराजगी व्यक्त करते हुए अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत लालता प्रसाद वर्मा को मोबाइल फोन के माध्यम से नाला का निर्माण कार्य समय से पूर्ण कराने एवं बीडीओ बर्डपुर को तत्काल पानी के निकासी की व्यवस्था तथा सफाई कराने का निर्देश दिया।