फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   earthquake

Siddharthnagar News: भूकंप के झटके से मकान के दीवार में पड़ी दरार

Sun, 05 Nov 2023 01:07 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Sun, 05 Nov 2023 01:07 AM IST
विज्ञापन
earthquake
घोसियारी बाजार के छितही मैं भूकंप आने से दीवार में दरार पड़ गई। संवाद
फोटो----
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी

भनवापुर। ब्लाॅक क्षेत्र के सिसवा गांव में शुक्रवार रात आए भूकंप के झटके से तीन मकानों की दीवारों के साथ ही बीम में भी दरारें पड़ गईं। गनीमत रही कि सब सुरक्षित हैं।

ब्लाॅक क्षेत्र के सिसवा गांव निवासी दो भाइयों भोलानाथ व संजय कुमार ने चार साल पहले अपने मकान का निर्माण कराया था। मकान के निर्माण के दौरान सुरक्षा का खास ध्यान देते हुए पिलर व छत की मजबूती के लिए बीम भी लगाया था। भोलानाथ व संजय ने बताया कि शुक्रवार रात आए भूकंप के तेज झटके का आभास होने पर सभी परिवार के सदस्य घर से बाहर आ गए।
विज्ञापन

बताया कि सुबह होने पर देखा कि भूकंप के कारण मकान की दीवारों के साथ बीम में भी दरारें पड़ गई हैं। मकान की फिर से मरम्मत करानी पड़ेगी। फिलहाल, परिवार के साथ कोई हादसा नहीं हुआ। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन



फोटो
भरभरा कर गिर गया प्रतीक्षालय
बर्डपुर। कपिलवस्तु क्षेत्र में गनवरिया स्तूप के पास बना यात्री प्रतीक्षालय रात में भरभराकर गिया। लोग सुबह उधर से गुजरे तो पुराने भवन की दीवार गिर गई थी। यह ऐसा स्थान है, जहां लोग दिन में बैठे रहते हैं।


घर से बाहर निकले तो किसी ने चोरी कर लिए गहने
बिस्कोहर। थाना कठेला समय माता क्षेत्र के कठेला चौराहा पर शुक्रवार रात भूकंप आने से एक परिवार के लोग घर से बाहर आ गए और चोरों ने गहने व नकदी पर हाथ साफ कर दिया। डर के कारण पूरा परिवार घर के बाहर सड़क पर बैठा था।
कठेला समय माता थाना क्षेत्र के कठेला चौराहा की धर्म लक्ष्मी का पूरा परिवार शुक्रवार रात 11:34 बजे भूकंप आने पर घर से निकल कर सड़क पर आ गया। इसी दौरान चोर मौके का फायदा उठाकर घर के अंदर दाखिल हो गए और अलमारी में रखे सोने के दो मंगल सूत्र, एक अंगूठी व छ हजार रुपये नकदी उड़ा दी।

देर रात घर के लोग घर जाकर सो गए। सुबह नींद खुली तो चोरी का पता चला। पुलिस को सूचना दी गई। पीड़ित ने तहरीर दी है। इस संबंध में थानाध्यक्ष कन्हैयालाल मौर्या ने बताया कि तहरीर मिली है। जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed