फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Earlier theft not revealed, questions on police due to seven incidents

Siddharthnagar News: पहले की चोरी खुली नहीं, सात वारदात से पुलिस पर सवाल

Thu, 15 Feb 2024 12:10 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Thu, 15 Feb 2024 12:10 AM IST
विज्ञापन
Earlier theft not revealed, questions on police due to seven incidents
उसका बाजार। उसका थाना क्षेत्र के शेषपुर और पठानपुर मोड़ पर सोमवार रात सात दुकानों व मकान में हुई चोरी की वारदात में पुलिस के हाथ खाली हैं। घटना के 48 घंटे बाद भी पुलिस नाकाम है। पीड़ितों की उम्मीद पुलिस की सुस्त चाल के कारण अब टूटने लगी है। हालांकि पुलिस इस घटना के पर्दाफाश का दम भर रही है। क्षेत्र के बृजमनगंज रोड स्थित शेषपुर और पठानपुर मोड़ सोमवार की रात चोर एक साथ सात दुकानों को निशाना बनाकर लगभग चार लाख के जेवरात और नकदी चुरा ले गए थे।
विज्ञापन

चोरी की इस वारदात में पीड़ित पूनम का सर्वाधिक नुकसान हुआ है। परिजनों ने बताया कि वह चोरी की घटना के बाद से खाना नहीं खा रही और उसका रो-रोकर बुरा हाल है। उसे उम्मीद है कि पुलिस उसके जेवरात व नकदी समेत चोरों को पकड़ने में सफल होगी। लेकिन वारदात के 48 घंटे बाद भी पुलिस के हाथ खाली हैं। चोर पकड़ने की बात तो दूर अभी तक सुराग भी नहीं लगा सकी है। लेकिन जल्द पर्दाफाश करने का दावा कर रही है। इस संबंध में एसओ उसका रोहित उपाध्याय ने बताया कि चोरों को पकड़ने के लिए उसका पुलिस टीम लगी हुई है। सर्विलांस का भी सहारा लिया जा रहा है, शीघ्र ही चोरों को पुलिस गिरफ्तार करने में कामयाब होगी।
विज्ञापन


पहले हुई चोरी का नहीं हुआ है पर्दाफाश

अभी कुछ दिन पूर्व ही पुलिस पिकेट से सौ मीटर दूर दिवाकर दूबे के किराना की दुकान का रोशनदान तोड़कर चोर कीमती सामान और नकदी चुरा लिए थे। इसके अलावा स्टेशन रोड स्थित घनी आबादी के बीच से चोरों ने आशीष जायसवाल के मेडिकल स्टोर का ताला खोलकर काउंटर में रखा 69 हजार रुपये चुरा लिया था। अभी इन घटनाओं का भी खुलासा नहीं हुआ है। एक ही रात में शातिराना तरीके से सात जगहों पर चोरी कर चोरों ने अपने इरादे दिखा दिए हैं। नहीं पकड़े जाने की वजह से चोरों के हौसले बुलंद हैं और वह बेखौफ चोरी की घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed