फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Duty before voting process explained

मतदान ड्यूटी से पहले समझाई प्रक्रिया

Sat, 25 Feb 2017 10:23 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर Updated Sat, 25 Feb 2017 10:23 PM IST
विज्ञापन
Duty before voting process explained
कलेक्ट्रेट सभागार में शनिवार को चुनाव तैयारी की समीक्षा बैठक करते कमिश्नर रंजन कुमार के अलावा डीएम आैर एसपी।
सिद्धार्थनगर। मतदान ड्यूटी की पूर्व संध्या पर अधिकारियों ने शनिवार को सुरक्षा कर्मियों के साथ बैठक किया। साथ ही सुरक्षा संबंधी बिंदुओं पर प्रकाश डाला। साथ ही प्रशासनिक तैयारियों को साझा किया। पैरा मिलेट्री के अधिकारियों से अनुभव प्राप्त किया। फोर्स के ठहरने व यातायात के साधनों को लेकर आ रही दिक्कतों को दूर करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

एसपी राकेश शंकर ने कहा कि नेपाल सीमा से सटा होने के कारण जिले को सुरक्षा की दृष्टि से संवेदनशील माना गया है। जिले के पांच थाना क्षेत्र नेपाल सीमा से लगे हैं। सुरक्षा की दृष्टि से यहां स्थित 82 बूथों को शैडो एरिया घोषित किया गया है। शोहरतगढ़ थाना परिसर में शैडो एरिया सब स्टेशन बनाया गया है। मोबाइल नेटवर्क की समस्या को देखते हुए वायरलेस संचार व्यवस्था को सुदृढ़ करने का निर्णय लिया गया है। बीएसएनएल के अधिकारियों से डीएम ने नेटवर्क समस्या को दूर करने के संबंध में वार्ता कर लिया है। डुमरियागंज में भी सब कंट्रोल रूम को स्थापित किया गया है। इसके अलावा जिले की अन्य सीमाओं पर भी सुरक्षा व्यवस्था की जाएगी। मतदान के दिन क्यूआरटी टीम क्षेत्र में भ्रमण करेगी। एक टीम को कम से कम 10 सेंटर की जांच करनी है। सेक्टर मोबाइल व मजिस्ट्रेट की टीम भी घूम कर निरीक्षण करेगी। जोनल मजिस्ट्रेट व पुलिस अधिकारी की टीम आपस में वार्ता करती रहेगी। एसडीएम व सीओ की टीम पूरे विधानसभा क्षेत्र में घूम कर निरीक्षण करेगी। इसके अलावा डीएम, एसपी व एएसपी भी टीम के साथ जिले के बूथों का निरीक्षण करेंगे।
विज्ञापन

जिला स्ट्राइक टीमों का भी गठन किया गया है। एक पुलिस लाइन व दूसरी डुमरियागंज में रहेगी। 18 थाना व इतने ही अतिरिक्त थाना टीम का भी गठन किया गया है। डीएम सूर्यपाल गंगवार ने कहा कि मतदान को सकुशल संपन्न कराना प्राथमिकता है। पैरा मिलेट्री के हाथों में ईवीएम की सुरक्षा व्यवस्था होगी। संचालन सीओ सदर अकमल खान ने किया। इस दौरान एएसपी अशोक कुमार, सीओ शोहरतगढ़ सुनील कुमार सिंह, बांसी महिपाल पाठक, एसओ लोटन रणविजय सिंह समेत सीआरपीएफ, सीआईएसएफ, पीएसी के कंपनी कंमाडर, चौकीदार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed