फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Duration of fever increased, take medicine not for five but 10 days

Siddharthnagar News: बुखार की मियाद बढ़ी, पांच नहीं 10 दिन खाएं दवा

Fri, 13 Jun 2025 12:05 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 13 Jun 2025 12:05 AM IST
विज्ञापन
Duration of fever increased, take medicine not for five but 10 days
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। अब बुखार होने पर सतर्क हो जाएं और नियमित दवा लें, तभी बीमारी से मुक्ती मिल सकेगी। कारण बुखार का स्वरूप बदल गया है। पांच दिन के बजाय बुखार की मियाद 10 दिन हो गया है। माधव प्रसाद त्रिपाठी मेडिकल कॉलेज से लेकर सामुदायिक और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर बड़ी संख्या में बुचार और जुकाम से ग्रसित मरीज पहुंच रहे हैं। डाॅक्टर जांच और दवा देने के साथ ही धूप से बचने और नियमित आठ से 10 दिन दवा लेने की सलाह दे रहे हैं।
मौसम की मार से हर कोई परेशान होता है। जब भी मौसम का बदलाव होता है तो कई प्रकार की बीमारियों लोगों को घेरती हैं। मई में नौ तपा तो अब लू लोगों पर आग बनकर बरस रही है। जिससे घर के अंदर बाहर कहीं भी कोई चैन से नहीं रह पा रहा है।
विज्ञापन

पिछले कई दिनों से तेज बुखार और शरीर में दर्द व गले में जकड़न के रोगियों की संख्या में तेजी से बृद्धि हो रही है। माधव प्रसाद त्रिपाठी मेडिकल कॉलेज के मेडिसिन विभाग की ओपीडी और इमरजेंसी में बुखार के मरीज पहुंच रहे हैं। जिन्हें दवा देने के साथ ही डॉक्टर जांच भी करवा रहे हैं। इसमें कई मरीजों को पांच दिन की डोज देने के बाद भी बुखार से राहत नहीं मिल पा रही है। उन्हें 10 दिन तक दवा लेनी पड़ रही है। इसी प्रकार जिले के प्राथमिक और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर बुखार के रोगी बड़ी संख्या में पहुंच रहे हैं। इसमें बच्चों और बुजुर्गों की संख्या अधिक है। बिस्कोहर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर कई मरीज बुखार पीड़ित पहुंचे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, शोहरतगढ़, मिठवल, सिरसिया में भी कमोबेश इसी प्रकार के मरीज पहुंच रहे हैं। जिन्हें दवा दी जा रही है। माधव प्रसाद त्रिपाठी मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर सीबी चौधरी ने बताया कि अब में अगर देरी कर रहे हैं तो टाइफाइड हो जा रही है। इसलिए मरीजोंं की जांच कराने के साथ दवा दी जा रही है। साथ ही बहुत जरूरी हो तभी घर निकलेंं। साथ ही बच्चों और बुजुर्गों को बाहर न निकलें दें। बुखार होने पर तत्काल नजदीक के अस्पताल में दिखाना जरूरी है।ए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed