{"_id":"6692cc2bb30375a40401d574","slug":"dumariyaganj-mla-gave-two-boats-to-the-administration-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-120769-2024-07-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: डुमरियागंज विधायक ने प्रशासन को दी दो नाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: डुमरियागंज विधायक ने प्रशासन को दी दो नाव
Sun, 14 Jul 2024 12:19 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Sun, 14 Jul 2024 12:19 AM IST
विज्ञापन
डुमरियागंज। डुमरियागंज विधायक सैय्यदा खातून ने शनिवार शाम को डुमरियागंज तहसील क्षेत्र में आई बाढ़ से निपटने और बचाव कार्य में मदद के लिए विधायक निधि से 2 नाव तहसील प्रसाशन को सौंप दी। तथा एक सप्ताह के अंदर 3 नाव फैजाबाद से और मंगवाकर तहसील को देने की बात कही। डुमरियागंज एसडीएम डॉ. संजीव दीक्षित ने कहा कि विधायक निधि से उपलब्ध 2 नाव से बाढ़ बचाव और राहत कार्य में तेजी करने में आसानी हो जाएगी। इस दौरान डुमरियागंज तहसीलदार डॉ. संतराज सिंह बघेल, डॉ. जहीर मलिक, पेशकार उदयभान, लेखपाल संघ अध्यक्ष रमेश चंद्र श्रीवास्तव, पप्पू मलिक, मलिक मारूफ, बच्चाराम बौद्ध, गुडडू मलिक, इरफान आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन