फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Due to Holi, confirmed train tickets are not available, making travel difficult.

Siddharthnagar News: होली के चलते ट्रेनों में नहीं मिल रहा कन्फर्म टिकट, यात्रा कठिन

Sat, 28 Feb 2026 01:55 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Sat, 28 Feb 2026 01:55 AM IST
विज्ञापन
Due to Holi, confirmed train tickets are not available, making travel difficult.
कप्तानगंज रेलवे स्टेशन पर सीट के लिए ट्रेन में चढ़ते यात्री।संवाद
कप्तानगंज। होली और सहालग को लेकर रेलवे स्टेशनों के आरक्षण काउंटर पर कन्फर्म टिकट के लिए मारामारी मची है। इसके चलते मध्यरात्रि में ही रेलवे स्टेशन पर कन्फर्म टिकट के लिए लोगों की भीड़ लग जा रही है। इसके बावजूद कन्फर्म टिकट नहीं मिल रहा है। रेल प्रशासन के अनुसार, 10 मार्च तक सभी ट्रेनें फुल हैं। इससे टिकट के धंधेबाजों चांदी कट रही है, वे अधिक रुपये लेकर कन्फर्म टिकट दे रहे हैं।
विज्ञापन

कप्तानगंज रेलवे जंक्शन से गोरखपुर-नरकटियागंज और कप्तानगंज थावे रूट पर छोटे-बड़े शहरों के लिए ट्रेनों का संचालन होता है। लेकिन स्टेशन पर टिकट के लिए सिर्फ एक ही आरक्षण खिड़की है, इसके चलते यात्रियों को कन्फर्म टिकट मिलना कठिन हो रहा है। कप्तानगंज रेलवे स्टेशन प्रशासन के मुताबिक, यहां से गुजरने वाली सत्याग्रह एक्सप्रेस, अवध एक्सप्रेस, अमृत भारत एक्सप्रेस, अमरनाथ एक्सप्रेस, पूर्वाचल एक्सप्रेस, सप्तक्रांति सुपर फास्ट आदि ट्रेनों में 10 मार्च तक सीट खाली नहीं है।
विज्ञापन

00000

10 मार्च तक ट्रेनों की स्थिति:-
कप्तानगंज से आनंद विहार जाने वाली सत्याग्रह एक्सप्रेस के स्लीपर में 20, थर्ड टियर एसी में 10 और टू टियर एसी में पांच नंबर, सप्तक्रांति सुपर फास्ट के स्लीपर में 82, थर्ड टियर एसी में 43 और टू टियर एसी में 40 नंबर,
विज्ञापन
विज्ञापन

अमृत भारत एक्सप्रेस में 40नंबर,आनंद विहार से कप्तानगंज तक आने वाली सत्याग्रह एक्सप्रेस में स्लीपर में 78, थर्ड एसी में 30 और टू टियर एसी में 10 नंबर वेटिंग है। वहीं, सप्तक्रांति सुपर फास्ट व अमृत भारत एक्सप्रेस में सभी सीटें फुल हैं। छपरा सत्याग्रह एक्सप्रेस के स्लीपर में 50, थर्ड एसी में 10 और टू टियर एसी में 10 नंबर, कप्तानगंज से मुंबई तक जाने वाली अवध एक्सप्रेस के स्लीपर में 41, थर्ड एसी में 20 और टू टियर एसी में 10 नंबर वेटिंग है।
मुंबई से कप्तानगंज आने वाली अवध एक्सप्रेस के स्लीपर में 50, थर्ड एसी में 20 और टू टियर एसी में 10 नंबर, कप्तानगंज से कोलकाता जाने वाली पूर्वांचल एक्सप्रेस में 12 मार्च तक स्लीपर में 53, थर्ड एसी में 15 टू टियर एसी में 10 नंबर वेटिंग है। कोलकाता से कप्तानगंज आने वाली पूर्वाचल एक्सप्रेस में 13 मार्च तक स्लीपर में 42, थर्ड एसी में 24 और टू टियर एसी की सभी सीटें फुल हैं। कप्तानगंज से जम्मू कश्मीर को जाने वाली कामाख्या श्री वैष्णो देवी एक्सप्रेस में 9 मार्च तक सभी क्लासों की सीटें फुल हैं। जम्मू कश्मीर से कप्तानगंज आने वाली अमरनाथ एक्सप्रेस में 11 मार्च तक स्लीपर में 50, थर्ड एसी में 20 और टू टियर एसी में 10 नंबर वेटिंग है।
00000
यात्री बोले:-

रेलवे स्टेशन पर कन्फर्म टिकट के लिए मध्यरात्रि में ही आरक्षण काउंटर के सामने लाइन में खड़ा हो गया था, लेकिन न तो जाने के लिए और न ही लौटने के लिए कन्फर्म टिकट मिल पाया। काम बहुत ही जरूरी है, इसलिए सड़क मार्ग से ही जाएंगे। -अंकित कुमार सिंह,पटखौली

0

बच्चे दिल्ली में प्रतियोगी परीक्षाओं की की तैयारी करते हैं। होली पर घर आना चाह रहे हैं, लेकिन किसी भी ट्रेन में कन्फर्म टिकट नहीं मिल रहा है। इसलिए त्योहार पर घर आना मुश्किल लग रहा है। आगामी 10 मार्च तक ट्रेनों में जगह नहीं है। -राज चौधरी, भड़सर खास
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed