{"_id":"6a4abc321784741fe106aecd","slug":"drunk-drivers-on-the-radar-special-checks-launched-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-160800-2026-07-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: रडार पर शराब पीकर वाहन चलाने वाले, विशेष जांच शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: रडार पर शराब पीकर वाहन चलाने वाले, विशेष जांच शुरू
Mon, 06 Jul 2026 01:48 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Mon, 06 Jul 2026 01:48 AM IST
विज्ञापन
वाहन चालको की जांच करते ट्रैफिक पुलिस।
तीन दिन में 500 से अधिक चार पहिया, बस और ट्रक की जांच, 60 से अधिक पर कार्रवाई
शराब के नशे में वाहन चलाते हुए पकड़े जाने पर जुर्माना के साथ वाहन को थाने में खड़ा कराया
डिड़ई और बांसी में देर शाम आरटीओ ने चलाया जांच अभियान, पकड़े गए वाहन
सिद्धार्थनगर। नियम का पालन करने वाले ही सड़क पर वाहन चलाएंगे, शासन के इस फरमान के बाद संभागीय परिवहन विभाग विशेष अभियान के साथ सड़कों पर है। शनिवार देर शाम शिवनगर डिड़ई थाना क्षेत्र के टोल प्लाजा पर जांच अभियान चलाया गया, जिसमें 40 से अधिक वाहनों की जांच की गई। शराब के नशे में वाहन चलाते हुए पाए जाने पर जुर्माना के साथ ही वाहन को थाने में खड़ा करवा दिया। तीन में दिन 500 से अधिक चार पहिया, बस और ट्रक, स्कूली वाहन की जांच की गई, जिसमें 60 से अधिक वाहनों का चालान किया गया।
यातायात नियमों की अनदेखी सामने वाली की जिंदगी पर भारी पड़ रही है। सड़क हादसों को रोका जा सके, इसके लिए लगातार उपाय किए जा रहे हैं पर हादसे कम नहीं हो पा रहे हैं। ऐसे में शासन के निर्देश पर फिर खास अभियान चलाया जा रहा है। इसमें शराब के नशे में, ओवरलोडिंग, क्षमता से अधिक सवारी भरकर चलने और अनफिट वाहन दौड़ने सहित कई नियमों के सख्त पालन कराने पर जोर है। नियम तोड़ने वालों के खिलाफ संभागीय परिवहन विभाग और ट्रैफिक पुलिस की संयुक्त टीम जांच कर रही है।
शनिवार देर शाम एआरटीओ संजय सिंह की अगुवाई में टीम ने बस्ती-बांसी टोल प्लाजा के पास चेकिंग की गई। इसमें शराब चेक करने वाले मशीन (ब्रीथ एनालाइजर) से वाहन चालकों की जांच की गई। इसमें तीन लोग पकड़े गए, उनका चलाना गया। कुल 40 से अधिक वाहनों की जांच की गई। वहीं, तीन दिन के आंकड़ों पर गौर करें तो 500 से अधिक वाहनों की जांच की जा चुकी है, जिसमें 60 से अधिक वाहनों का विभिन्न नियमों की अनदेखी करने पर चालान किया गया है। 10 वाहन सीज भी किए गए हैं।
विज्ञापन
इस संबंध में एआरटीओ संजय सिंह ने बताया कि जांच अभियान अभी जारी रहेगा। अब वाहन चलाना है तो यातायात नियम का पालन करना ही होगा। जो नियम तोड़ने उस पर कार्रवाई होगी।