{"_id":"688a5c1e1a67f89b7c078e8f","slug":"drumbeat-announcement-made-against-the-accused-of-land-fraud-notice-pasted-on-the-house-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-142013-2025-07-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: जमीन जालसाजी के आरोपियो के खिलाफ हुई डुग्गी मुनादी, घर पर नोटिस चस्पा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: जमीन जालसाजी के आरोपियो के खिलाफ हुई डुग्गी मुनादी, घर पर नोटिस चस्पा
विज्ञापन
डुमरियागंज। गलत चौहद्दी दिखाकर दूसरे की जमीन अपने नाम करा लेने के आरोप में डुमरियागंज थाना क्षेत्र के भटंगवा निवासी शबरेज हसनैन उर्फ बिल्डर पर पुलिस ने जालसाजी का केस दर्ज किया था। इसमें आरोपी के न्यायालय में हाजिर न होने पर पुलिस ने बुधवार को आरोपी के घर पर और पंचायत भवन पर पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर डुग्गी मुनादी कराने के साथ नोटिस चस्पा कराया।
ग्राम भंटगवा निवासी माहताब हैदर ने थाने पर तहरीर देते हुए बिल्डर पर आरोप लगाया था कि प्रार्थी का ग्राम भटंगवा में गाटा की जमीन है। इस पर प्रार्थी उक्त दोनों गाटों का लाभ अर्जित करने के उद्देश्य से गलत चौहद्दी दिखाकर खतौनी में नाम न होने के बावजूद बैनामा करा लिया। कुछ दिनों बाद जब वह कब्जे का प्रयास करने लगा तो विरोध किया। इस पर गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। इसी मामले में कोर्ट के आदेश पर बुधवार को डुमरियागंज पुलिस ने आरोपितों के घर व गांव स्थित पंचायत भवन पर डुग्गी मुनादी करते हुए नोटिस चस्पा की।
आरोपितों के नाम शबरेज हसनैन उर्फ बिल्डर निवासी भटंगवा, हैदर मेहदी शब्बीर रजा, रेहाना फातिमा उर्फ शबनम पुत्री अहमद रजा सभी निवासी हल्लौर थाना डुमरियागंज के है। इस दौरान पुलिस टीम में एसआई अपराध शाखा सभाशंकर यादव, मुख्य आरक्षी इकरामुल्लाह खान, राजेश जायसवाल व कृष्णकान्त गुप्ता, आरक्षी अमित यादव शामिल रहे।