{"_id":"69a083b0f2af8ff02d0f1691","slug":"drugs-seized-at-the-border-one-smuggler-arrested-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-154217-2026-02-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: बाॅर्डर पर पकड़ी गई नशीली दवा, एक तस्कर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: बाॅर्डर पर पकड़ी गई नशीली दवा, एक तस्कर गिरफ्तार
विज्ञापन
कपिलवस्तु पुलिस की गिरफ्त में आरोपी। स्रोत विज्ञप्ति
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कपिलवस्तु। एसएसबी और कपिलवस्तु कोतवाली की पुलिस ने बृहस्पतिवार को जांच के दौरान एक संदिग्ध को पकड़ा। उसके कब्जे से 210 गोली नशीली दवा बरामद की गई। पकड़ा गया आरोपी अब्दुर्रहमान चाकरचौड़ा थाना कपिलवस्तु, नेपाल का रहने वाला है। पुलिस ने मादक पदार्थ अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हालांकि, यह स्पष्ट नहीं हो पाया कि दवा कहां से लेकर जा रहा था। कोडीनयुक्त कफ सिरप की बरामदगी के बाद दवा की बरामदगी में तस्करी के चैनल को मजबूत बना दिया है।
कोतवाली कपिलवस्तु प्रभारी संतोष कुमार तिवारी ने बताया कि बुधवार शाम एसएसबी के साथ पुलिस सीमा पर गश्त कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से जानकारी मिली कि एक युवक मादक पदार्थ लेकर जा रहा है। सूचना को संज्ञान में लेते हुए टीम सक्रिय हो गई और ठकुरापुरा गांव के पास एक युवक भारत से नेपाल जाता दिखाई दिया। पुलिस ने रुकने का इशारा किया तो वह नेपाल की तरफ भागने लगा। एसएसबी के जवानों ने उसे पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से 210 नशीली टेबलेट बरामद की। पूछताछ में उसने अपना नाम अब्दुर्रहमान निवासी चाकर चौड़ा थाना कपिलवस्तु नेपाल बताया। हालांकि, उसने यह जानकारी नहीं दी कि वह दवा कहां से लेकर आ रहा था। पुलिस ने मादक पदार्थ अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज करके जांच शुरू कर दी। गिरफ्तारी टीम में उपेंद्र प्रजापति, सुनील यादव, रामकमल, चौकी प्रभारी बजहा अखिलेश मिश्र व एसएसबी से एसआई संजय चौहान, विनोद कुमार, राजन मिश्रा शामिल रहे।
-- -
कोडीनयुक्त कफ सिरप के बाद गोली की तस्करी
सीमावर्ती मोहाना थाना की पुलिस ने कुछ दिन पहले ही बाॅर्डर पर तीन लोगों को कोडीनयुक्त कफ सिरप के साथ पकड़ा था। इस मामले की जांच चल रही है। बाॅर्डर पर सिरप की तस्करी पर सख्ती हुई तो तस्करों ने तरीका बदल दिया। अब वह टेबलेट पर आ गए हैं। 210 गोली की बरामदगी इस बात की पुष्टि कर रहा है कि तस्कर अब नशीली दवा की ओर रुख कर लिए हैं।