{"_id":"5e6914e58ebc3eebbf46d12d","slug":"drowing-death-siddharthnagar-news-gkp344309133","type":"story","status":"publish","title_hn":"अबीर, गुलाल और रंगों के फुहार से सराबोर रहा शहर-गांव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अबीर, गुलाल और रंगों के फुहार से सराबोर रहा शहर-गांव
विज्ञापन
शोहरतगढ में गुलाल खेलते नगर पंचायत अध्यक्ष और नगर वासी
- फोटो : SIDDHARTHNAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अबीर, गुलाल से सराबोर रहा शहर और गांव
बच्चों, महिलाओं के साथ बड़े-बुजुर्गो ने भी भरपूर आनंद उठाया
होली पर ग्रामीण क्षेत्रों में भी रंग के बौछार के साथ कीचड़ भी चले
अमर उजाला ब्यूरो
सिद्धार्थनगर। रंगों का महापर्व होली का त्योहार जिले में मंगलवार को हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। अबीर, गुलाल, रंगों के फुहार और उमंग से जिला सराबोर रहा। एक-दूसरे से गले मिले, जगह-जगह ढोल मजीरे के साथ फाग गीत हुए, टोलियां भी निकलीं। बच्चों, महिलाओं के साथ बड़े-बुजुर्गों ने भी पर्व का भरपूर आनंद उठाया।
होली के अवसर होलिका दहन के बाद से अबीर-गुलाल उड़ाते ही होली की मस्ती में डूब गए। होली आई रे.., भक्त प्रहलाद और नरसिंह भगवान के जयघोष से वातावरण गूंजता रहा। प्रात:काल से ही जगह-जगह रंग की बौछारें शुरू हो गई थी। राह चलते लोगों पर फागुनी रंगों की बौछारें, हंसी, ठिठोली, प्यार, उमंग, मस्ती का उल्लास चारों ओर छाया रहा। सतरंगी माहौल में अधिकांश लोग इस अवसर पर लोक लज्जा और पद की गरिमा को भूलकर मस्ती में नाचते रहे। एक-दूसरे को रंग-अबीर और गुलाल लगाकर गले मिलकर शुभकामनाएं दी। ग्रामीण क्षेत्रों में भी रंग के बौछार के साथ कीचड़ भी चले। इसके साथ ठंडई भी खूब चली। इस सब के साथ एक-दूसरे के भावनाओं का कद्र करने वालों की कमी नहीं रही। गांवों में शाम के वक्त फगुवा गीतों का आयोजन भी हुआ। होली के मौके पर अपने-अपने आवास पर जिलाधिकारी दीपक मीणा, पुलिस अधीक्षक विजय ढुल, मुख्य विकास अधिकारी पुलकित गर्ग ने लोगों से गले मिलकर बधाई दी। शोहरतगढ़ के विधायक चौधरी अमर सिंह ने डीएम, एसपी समेत शहरवासियों के बीच होली मनाई। बिस्कोहर प्रतिनिधि के मुताबिक नगर पंचायत बिस्कोहर सहित क्षेत्र के गांवों में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। चिल्हिया प्रतिनिधि के मुताबिक देवकालीगंज, बेलवा महदेवा, गौहनिया, चिल्हिया कस्बा, पल्टादेवी, कपिया चौराहा, कदवा बाजार आदि गांव में होली पर्व धूमधाम से मनाई गई। बर्डपुर, परसा, पकड़ी प्रतिनिधि के मुताबिक क्षेत्र में होली पर्व की धूम रही।
ग्रह नक्षत्र का रहेगा अनुकूल
शोहरतगढ़। श्रीरामजानकी मंदिर में होली पर्व की संध्या पर सनातन धर्म के अनुसार हिंदी नववर्ष का पंचांग मंदिर के पुजारी बाबा पंडित सत्यप्रकाश शुक्ल ने पढ़कर 12 राशियों पर पड़ने वाले लाभ-हानि को बताया। नए सत संवत 2077 के पंचांग की पूजा के बाद पुजारी पंडित सत्यप्रकाश शुक्ल ने राशियों पर पड़ने वाले लाभ-हानि को बताया। राजनीतिक घटनाएं देशहित में होगी।
विज्ञापन
होली मिलन समारोह में उड़े अबीर गुलाल
इटवा। कस्बे में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। पूर्व विधानसभा अध्यक्ष माता प्रसाद पांडेय ने इटवा कस्बा स्थित अपने आवास पर तो बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री डॉ. सतीश चंद्र द्विवेदी ने पैतृक गांव शनिचरा में अबीर-गुलाल लगाकर स्वागत किया। चौराहे के कार्यक्रम में पूर्व विस अध्यक्ष, बेसिक शिक्षा मंत्री समेत अनिल जायसवाल, अमित दूबे, ब्लॉक प्रमुख खुनियांव मनोज मौर्या, शिवशंकर अग्रहरि, मिंटू जायसवाल, दुर्गा, विकास, शंभूनाथ सोनी, ओम छापड़िया, माधव यादव, मयंक अग्रहरि, भगवान दास, हरी यादव भी उपस्थित रहे।
डीजे की धुन पर थिरके लोग
डुमरियागंज। नगर के साथ ही ग्रामीणांचल क्षेत्रों में भी होली पर्व धूमधाम से मनाया गया। सुबह से ही गांव-गांव, गली-गली डीजे पर बज रहे होली गीतों पर लोग थिरकना शुरू कर दिया। युवाओं की टोली डीजे व भांगड़ा के साथ डुमरियागंज मंदिर चौराहे पर इकट्ठा हो गए। जहां से होली गीतों पर डांस करते हुए सभी जुलूस की शक्ल में रोडवेज होते हुए तेलियाना मुहल्ले में पहुंचकर धमाल मचाया।