{"_id":"5e6914e68ebc3ec759017f4a","slug":"drowing-death-siddharthnagar-news-gkp344308914","type":"story","status":"publish","title_hn":"पोखरे में नहाने गए व्यक्ति की डूबकर मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पोखरे में नहाने गए व्यक्ति की डूबकर मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पोखरे में नहाने गए युवक की डूबने से मौत
- ग्रामीणों की मदद से शव को निकाला गया बाहर
- खेसरहा थाना क्षेत्र के बनुहिया बुजुर्ग गांव की घटना
अमर उजाला ब्यूरो
खेसरहा। थाना क्षेत्र के बनुहिया बुजुर्ग गांव में मंगलवार की देर शाम होली खेलने के बाद पोखरे में नहाने गए युवक की उतराती हुई लाश मिली। ग्रामीणों की मदद से शव को बाहर निकाला गया और परिजनों ने बुधवार को अंतिम संस्कार कर दिया है।
क्षेत्र के बनुहिया बुजुर्ग गांव निवासी राजेश (40) गांव में ही एक पोखरे को पट्टे पर लिया था और उसमें मछली का पालन करता था। बताया जा रहा है कि मंगलवार की शाम होली खेलने के बाद वह पोखरे में नहाने के लिए गया था। इसी दौरान वह गहरे पानी में जाकर डूब गया और उसकी मौत हो गई। कुछ समय बाद परिवार के सदस्य और गांव के लोगों ने खोजबीन शुरू की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। देर शाम कुछ लोगों ने पोखरे में राजेश की उतराती हुई लाश देखी। इसके बाद ग्रामीणों की मदद से शव को बाहर निकाला गया। बुधवार की सुबह पुलिस को सूचना दिए बिना ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया है। वहीं, मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। इस संबंध में एसओ खेसरहा प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि उन्हें घटना के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है।