{"_id":"6643c34ecde0d16090062874","slug":"driver-injured-after-being-assaulted-video-goes-viral-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1002-117486-2024-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: चालक को मारपीट कर किया जख्मी, वीडियो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: चालक को मारपीट कर किया जख्मी, वीडियो वायरल
Wed, 15 May 2024 01:32 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Wed, 15 May 2024 01:32 AM IST
विज्ञापन
शोहरतगढ़ थाना क्षेत्र के पकड़ी चौराहे का मामला
संवाद न्यूज एजेंसी
पकड़ी बाजार। शोहरतगढ थाना क्षेत्र के पकड़ी चौराहे पर मंगलवार को मारपीट मामला प्रकाश में आया है। एक पिकअप से स्कूटी में हल्की खरोंच आने पर कुछ लोगो ने पिकअप चालक को मारपीट कर जख्मी कर दिया। इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
पकड़ी चौराहे पर सुबह 10 बजे एक पिकअप शोहरतगढ़ की तरफ जा रही थी। उसी दौरान चौराहे पर पिकअप से एक स्कूटी में हल्की खरोंच आ गई, जिसके बाद स्कूटी सवार युवक व पिकअप चालक में कहासुनी होने लगी। इसी बीच वहां मौजूद लोगों ने चालक को पीटना शुरू कर दिया और वह जख्मी हो गया। सूचना पर पहुंची डाॅयल 112 की टीम को देखकर लोग इधर उधर हट गए और पुलिस ने घायल चालक को इलाज लिए सीएचीसी शोरतगढ़ भेजवाया। मारपीट का किसी ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया डाल दिया, जो तेजी से वायरल हो रहा है। अमर उजाला इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। इस संबंध एसओ राजकुमार पांडेय ने बताया कि पकड़ी चौराहे पर हुए मारपीट के घटना की जानकारी है। पीड़ित की ओर से अभी कोई तहरीर नहीं मिली है, मामले की जांच की जा रही है।