{"_id":"5da20ad08ebc3e01740f722a","slug":"drains-are-draining-water-on-roads-siddharthnagar-news-gkp3252197103","type":"story","status":"publish","title_hn":"नालियां जाम, सफाईकर्मी कर रहे मॉर्निंग वाक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नालियां जाम, सफाईकर्मी कर रहे मॉर्निंग वाक
विज्ञापन
भनवापुर ब्लॉक क्षेत्र के खुरपहवा में सड़क पर बहता नालियों का गंदा पानी।
- फोटो : SIDDHARTHNAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नालियां जाम होने से जलभराव, सफाईकर्मी कर रहे ‘मॉर्निंग वाक’
मन्नीजोत। भनवापुर ब्लॉक क्षेत्र में तैनात सफाईकर्मी स्वच्छता अभियान को किसी तरह पलीता लगा रहे हैं इसकी बानगी भनवापुर ब्लॉक के गांवों में देखी जा सकती है। इस गांव में सफाई नहीं होने के कारण चोक नालियां ओवर फ्लो होकर सड़कों पर बह रही हैं। इसके चलते जलभराव हो रहा है। लोगाें को गंदे पानी के बीच से होकर गुजरना पड़ रहा है, जिससे लोग आए दिन पानी में फिसलकर गिर रहे हैं।
क्षेत्र के खुरपहवां में नालियों के चोक होने के कारण गंदा पानी सड़कों पर बह रहा है, जिससे ग्रामीणों का घरों से निकलना दूभर हो गया है। यह नजारा अंदुआ शनिचरा, तेतरी, बुढय़िाटायर, चैनियां, रमवापुर राउत, हरनाखुरी, आदि गांवों में देखने को मिल रहा है। गांव के बृजेश पांडेय, रिंकू, केशरीचंद्र, साधू, शिवशंकर, बड़कू, पिंटू आदि ने बताया कि सफाई कर्मचारी ड्यूटी पर आते तो हैं लेकिन टहल कर निकल जाते हैं। शिकायत एडीओ पंचायत भनवापुर से किया गया लेकिन इसमें कोई सुधार नहीं हुआ है। लोगों ने जल्द गांव में तैनात सफाई कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
सहायक विकास अधिकारी सुरेंद्र कुमार मिश्रा ने कहा कि इस समय रोस्टर प्रणाली के तहत सफाई कराई जा रही है। जल्द ही इन गांवों में रोस्टर लगवाकर सफाई कराई जाएगी।