{"_id":"67fbf9462eed301b25052b2c","slug":"dr-ambedkar-jayanti-will-be-celebrated-as-a-festival-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1002-135771-2025-04-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: उत्सव के रूप में मनेगी डॉ. आंबेडकर जयंती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: उत्सव के रूप में मनेगी डॉ. आंबेडकर जयंती
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। जिले भर में आंबेडकर जयंती उत्सव के रूप में मनाई जाएगी। इस दौरान जहां प्रभातफेरी निकाली जाएगी, वहीं प्रतियोगिताएं भी होंगी। शुक्रवार को आंबेडकर जयंती हमारा संविधान, हमारा स्वाभिमान अभियान के अंतर्गत आयोजित की जाएगी।
यह बातें मुख्य विकास अधिकारी जयेंद्र कुमार ने कही। उन्होंने कहा कि आंबेडकर जयंती पर जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी के निर्देशन में समस्त स्कूलों में प्रार्थना सभा व माल्यार्पण के साथ विविध कार्यक्रमों का आयोजन भी होगा। जिला एकीकरण समिति सिद्धार्थनगर के सदस्य सचिव सीडीओ ने समस्त जनपद स्तरीय अधिकारियों व उप जिलाधिकारी तथा खंड विकास अधिकारियों को पत्र निर्गत कर अवगत कराया है कि इस बार भारत रत्न बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती हमारा संविधान- हमारा स्वाभिमान अभियान के अंतर्गत आयोजित होगा।
इसमें जनपद के जनप्रतिनिधि, जनपद स्तरीय अधिकारी, कर्मचारी, एसएसबी के जवान,मुख्य विकास अधिकारी ने जनपद वासियों से अपने स्थानीय स्तर पर आयोजित उक्त कार्यक्रम में प्रतिभाग करने की अपील की है।