फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Don't be afraid, inform the police, immediate action will be taken and help will be provided.

Siddharthnagar News: डरें नहीं, पुलिस को करें सूचित, होगी त्वरित कार्रवाई व मिलेगी मदद

Tue, 31 Oct 2023 12:18 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 31 Oct 2023 12:18 AM IST
विज्ञापन
Don't be afraid, inform the police, immediate action will be taken and help will be provided.
डुमरियागंज क्षेत्र के बढ़नी स्थित डॉ एपीजे अब्दुल कलाम मेमोरियल इंटर कॉलेज में अमर उजाला फाउंडे
: डुमरियागंज क्षेत्र के डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम इंटर कॉलेज में आयोजित पुलिस पाठशाला
विज्ञापन

: अमर उजाला फाउंडेशन की पुलिस की पाठशाला में छात्राओं को किया गया जागरूक
संवाद न्यूज एजेंसी
डुमरियागंज/भारतभारी। अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से डुमरियागंज तहसील क्षेत्र के डॉ एपीजे अब्दुल कलाम मेमोरियल इंटर कॉलेज में पुलिस की पाठशाला आयोजित किया गया। पुलिस क्षेत्राधिकारी सुजीत कुमार राय ने कहा कि छात्राएं अपने को कमजोर ना समझे बल्कि शारीरिक और मानसिक तौर पर मजबूत बनकर किसी भी परिस्थिति से सामना करने के लिए तैयार रहें।
सीओ ने कहा कि समाज में कहीं भी बालिकाओं के साथ किसी भी तरह की घटना, दुर्घटना या छींटाकशी की वारदात हो तो पुलिस को नि:संकोच होकर सूचित करें। जिस पर पुलिस द्वारा तत्काल कार्रवाई कर आरोपी व्यक्ति को सजा दी जाएगी। उन्होंने बालिकाओं और महिलाओं की सुरक्षा और उनके उत्थान और हित में सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं और स्कीम की जानकारी दी।
विज्ञापन

एसआई संतोष कुमार यादव और महिला कांस्टेबल उर्मिला ने कहा कि लड़कियां अपने को लड़कों से किसी भी क्षेत्र में कमजोर न समझें उनके अंदर आत्मविश्वास होना चाहिए। सरकार द्वारा बालिकाओं-महिला सुरक्षा के लिए 1090 वूमेन पावर, 181 महिला हेल्पलाइन, 1076 सीएम हेल्पलाइन तथा 112 आपातकालीन पुलिस सेवा और 1098 चाइल्ड हेल्पलाइन सहित स्वास्थ्य सुविधा के लिए 102, 181 और 108 डायल सेवा चला रही है। इसके जरिये छात्राएं किसी भी समस्या और परेशानी उत्पन्न होने पर मदद ले सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कांस्टेबल उर्मिला सुषमा वर्मा, कांस्टेबल उपेंद्र कुमार दुबे, प्रधानाचार्य सैफुद्दीन मलिक ने भी छात्राओं को सुरक्षा के प्रति जागरूक किया। कार्यक्रम में कॉलेज की कक्षा 10, 11 तथा 12 की 85 से अधिक छात्राएं शामिल हुईं। इस दौरान अध्यापक शहजाद आलम, शिखा श्रीवास्तव, रीमा चौरसिया, सुफियान अख्तर, गुफरान रोहित पांडेय मौजूद रहे।
--------------

बोली छात्राएं
अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से आयोजित पुलिस पाठशाला के माध्यम से बालिकाओं और महिलाओं के हित में चलाई जा रही सुरक्षा व्यवस्था और कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी मिली है, इस जानकारी को घर वालों को बताकर उन्हें भी प्रेरित करेंगे।
-प्रीति सोनी, कक्षा 12
------


पुलिस पाठशाला जैसे कार्यक्रमों से ना सिर्फ सरकार की योजनाओं व स्कीम की जानकारी दी जाती है बल्कि अधिकारियों द्वारा छात्राओं के अंदर आत्मविश्वास भी जागृत भी किया जाता है आज के कार्यक्रम से अच्छी जानकारी मिली है जिसे सहेलियों को भी बताएंगे।
-रुकैया खातून, कक्षा 11

----------
कॉलेज पर आयोजित पुलिस की पाठशाला के जरिए पता चला कि कहीं पर भी छींटाकशी या उत्पीड़न जैसी वारदात हो तो पुलिस को विभिन्न नंबरों के जरिये सूचित कर सकती हैं और उन्हें पुलिस की मदद मिलेगी। यह जानकारी डायरी में नोट किया है जिसे परिवार को भी बताएंगे।

-साक्षी पांडेय, कक्षा 11
-----------



पाठशाला में आत्मविश्वास और आत्मबल पैदा करने का काम किया है, इससे सुरक्षा और अधिकार सम्मान को लेकर सजग रहेंगे। कार्यक्रम में दी गई जानकारी को सहेलियों और परिजनों से साझा करेंगे, इस तरह के कार्यक्रम आगे भी होने चाहिए।
-हिना खातून, कक्षा 10
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed