फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Doctors should reach the hospital on time and provide better treatment

Siddharthnagar News: समय से अस्पताल पहुंच कर चिकित्सक करें बेहतर इलाज

Wed, 19 Mar 2025 11:16 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 19 Mar 2025 11:16 PM IST
विज्ञापन
Doctors should reach the hospital on time and provide better treatment
डुमरियागंज। सीएमओ डाॅ. रजत कुमार चौरसिया ने बुधवार को डुमरियागंज ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम नऊवागांव स्थित पीएचसी और ग्राम वासापार में एएनएम सेंटर का निरीक्षण कर ग्राम स्वच्छता पोषण दिवस का जायजा लिया। स्वास्थ्यकर्मियों को समय से चिकित्सालय पहुंच कर मरीजों का सुचारु ढंग से इलाज करने के निर्देश दिए। लापरवाह स्वास्थ्यकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की भी चेतावनी दी।
विज्ञापन

सीएमओ डाॅ. रजत कुमार चौरसिया ने बुधवार को ग्राम स्वास्थ्य स्वच्छता एवं पोषण दिवस, ग्राम वासापार, ब्लॉक डुमरियागंज का निरीक्षण किया। इसमें 30 वर्ष से अधिक आयु के ग्राम वासियों से गैर संचारी रोग जैसे मधुमेह, उच्च रक्तचाप कुछ प्रकार के कैंसर की पहचान कराने के लिए जांच कराने की लोगों से अपील की। सीएचओ व एएनएम को ग्राम स्वच्छता पोषण स्तर पर दी जाने वाली समस्त सेवाओं के बारे में जागरूक कर सेवाएं प्रदान करने के लिए निर्देशित किया गया।
विज्ञापन

इस दौरान एएनएम शशिबाला आदि मौजूद रहीं। इसके बाद सीएमओ ने ग्राम नऊवा गांव स्थित पीएचसी का निरीक्षण किया, जिसमें ओपीडी, फार्मेसी, लैब इत्यादि का निरीक्षण किया। अस्पताल आने वाले मरीजों का बेहतर ढंग से इलाज और दवा देने का निर्देश दिया और बिना अनुमति चिकित्सालय से गैर हाजिर रहने वाले स्वास्थ्यकर्मियों पर कार्रवाई की चेतावनी भी दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed