{"_id":"5d7142b88ebc3e0172325986","slug":"doctor-siddharthnagar-news-gkp32042217","type":"story","status":"publish","title_hn":"24 डॉक्टरों को भेजा जाएगा बर्खास्तगी का नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
24 डॉक्टरों को भेजा जाएगा बर्खास्तगी का नोटिस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
24 डॉक्टरों को भेजा जाएगा बर्खास्तगी का नोटिस
कार्यभार ग्रहण करने के बाद काफी दिनों से चल रहे गैरहाजिर
प्रमुुख सचिव के निर्देश पर अनुपालन में जुटे सीएमओ
अमर उजाला ब्यूरो
सिद्धार्थनगर। स्वास्थ्य विभाग में कार्यभार ग्रहण करने के बाद से ही अनुपस्थित चल रहे जनपद के 24 चिकित्सकों पर बर्खास्तगी की राह को हरी झंडी मिल गई है। प्रमुख सचिव के निर्देश पर सीएमओ, सीएमएस ने संबंधित डाक्टरों को सेवा समाप्ति के लिए नोटिस भेजने की कवायद तेज कर दी है। नोटिस के बाद भी जवाब संतोषजनक न मिलने पर शासन स्तर से इनके सेवा को शून्य मानते हुए बर्खास्त कर दिया जाएगा।
गत 4 सितंबर को बस्ती मंडल मुख्यालय पर समीक्षा बैठक में आए प्रमुख सचिव स्वास्थ्य ने मंडल में लगातार अनुपस्थित चल रहे चिकित्सकों को बर्खास्त करने का फरमान सुनाया। उनके आदेश के अनुपालन में 5 सितंबर को मुख्य चिकित्साधिकारी व मुख्य चिकित्सा अधीक्षक की ओर से गैरहाजिर डॉक्टरों की सेवा समाप्ति के लिए उनके पते पर नोटिस भेजने के लिए संबंधित पटल को निर्देश दिया गया है। नोटिस के बाद भी जवाब संतोषजनक न मिलने पर शासन को बर्खास्तगी की संस्तुति कर दी जाएगी। शासन स्तर से इस फरमान के बाद एक तरफ जहां रिक्त पदों की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो जाएगी, वहीं नए चिकित्सकों की तैनाती का रास्ता साफ हो सकेगा। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. आरके मिश्र ने बताया कि प्रमुख सचिव का निर्देश मिलने के बाद बर्खास्त करने के लिए संबंधित को नोटिस भेजा जा रहा है। नियत तिथि में जवाब न मिलने पर संस्तुति करते हुए शासन को पत्र भेज दिया जाएगा।
अनुपस्थित चल रहे चिकित्सक
जिले में विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों में सीएमओ के अधीन योगदान देने के बाद से ही लगातार गैरहाजिर चल रहे चिकित्सकों में डॉ. सुशील कुमार, डॉ. ज्योत्सना ओझा, डॉ. सविता गुप्ता, डॉ. वीके यादव, डॉ. रमेश चन्द्र, डॉ. रजनीश चौधरी, डॉ. पारुल वर्मा, डॉ. नवीन चन्द्र चौधरी, डॉ. आनंद सिंह, डॉ. प्रवीण आनंद, डॉ. नेहा सिंह, डॉ. अंकित कुमार श्रीवास्तव, डॉ. संजय कुमार शाही, डॉ. आकांक्षा दुबे, डॉ. मोहम्मद आजाद, डॉ. निहारिका, डॉ. अभिषेक सिंह, डॉ. नेहा सिन्हा, डॉ. नवीन कुमार चौधरी शामिल हैं। सभी चिकित्सक 2009 से 2016 के बीच से ही गैरहाजिर चल रहे हैं।
विज्ञापन
जिला अस्पताल के पांच डॉक्टरों को भी जाएगी नोटिस
लंबे समय से गैरहाजिर चल रहे डॉक्टरों में संयुक्त जिला चिकित्सालय भी अछूता नहीं है। इनमें डॉक्टर ममता कुमारी, डॉ. नितिन कुमार, डॉ. शांति यादव, डॉ. कहकशा, डॉ. एसपी यादव शमिल हैं। मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. रोचस्मति पांडेय ने बताया कि डॉ. एसपी यादव व डॉ. शांति यादव की बर्खास्तगी संबंधी नोटिस समाचार पत्रों में प्रकाशित करने का निर्देश मिल चुका है। डॉ. कहकशा की ओर से त्यागपत्र देने के कारण वह अनुपस्थित चल रही हैं। उन्होंने बताया कि सेवा समाप्ति के लिए संबंधित को नोटिस भेजने की प्रक्रिया अंतिम चरण में है।