{"_id":"684c67ba99fe15dc8306e780","slug":"doctor-accused-of-negligence-in-eye-operation-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1002-139315-2025-06-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: चिकित्सक पर लगाया आंख के ऑपरेशन में लापरवाही का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: चिकित्सक पर लगाया आंख के ऑपरेशन में लापरवाही का आरोप
विज्ञापन
डुमरियागंज। ग्राम बेतनार मुस्तहकम निवासी नूरजहां ने डीएम को आरजीआरएस के जरिये शिकायत की है। उन्होंने आरोप लगाया कि आंख के ऑपरेशन के दौरान लापरवाही बरती गई है।
उन्होंने इस मामले में कार्रवाई किए जाने की मांग की है।नूरजहां ने बताया कि उन्हाेंने और कई अन्य महिलाओं ने डुमरियागंज नगर के बढ़नी रोड स्थित एक निजी नेत्र चिकित्सालय में आंख का ऑपरेशन कराया था। जहां अस्पताल के चिकित्सक की लापरवाही के चलते उनकी आंख खराब हो गई। महिला ने डॉक्टरों पर गलत तरीके से ऑपरेशन और इलाज करने का आरोप लगाने के साथ ही अपने 20 हजार रुपये वापस करने व लापरवाह डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
सीएमओ डाॅक्टर रजत कुमार चौरसिया ने बताया कि मामला संज्ञान में नहीं है। शिकायती पत्र मिलने पर डुमरियागंज के निजी नेत्र चिकित्सालय के आरोपी चिकित्सक के खिलाफ जांच कर कार्रवाई की जाएगी। संवादं