{"_id":"5d52fef68ebc3e6ca921885d","slug":"do-not-use-plastic-flage-siddharthnagar-news-gkp3176154167","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्लास्टिक का झंडा लगाने पर रोक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्लास्टिक का झंडा लगाने पर रोक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्लास्टिक का झंडा लगाने पर रोक
डीएम ने जारी किया निर्देश, बिक्री भी नहीं होगी
अमर उजाला ब्यूरो
सिद्धार्थनगर। अभी तक स्वतंत्रता व गणतंत्र दिवस पर वाहनों और स्कूलों आदि भवनों में धड़ल्ले से प्रयुक्त हो रहे प्लास्टिक के तिरंगे झंडे पर डीएम दीपक मीणा ने रोक लगा दी है। डीएम ने कहा कि इसकी बिक्री भी नहीं होगी। उन्होंने आदेश का अनुपालन करने के लिए सभी एसडीएम को निर्देश दिया है।
स्वतंत्रता दिवस की तैयारी के मद्देनजर हुई बैठक में डीएम ने जिला व तहसील स्तरीय अधिकारियों को दिए निर्देशों में कहा है कि सभी सरकारी कार्यालयों में राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा झंडा फहराया जाए। कूड़ेदान अथवा गंदगी स्थलों से भी इसे दूर ही रखा जाए। कहा कि 14 और 15 अगस्त की रात में ही सरकारी भवनों, ऐतिहासिक इमारतों व स्मारकों के साथ ही नगर निकाय क्षेत्र में स्थित महापुरुषों की प्रतिमाओं को भी प्रकाशमान रखा जाए। स्वतंत्रता दिवस पर प्रभात फेरी निकालने के साथ जिला अस्पताल में मरीजों को फल वितरण साथ ही ब्लड बैंक में रक्तदान कराया जाए। उन्होंने सभी सरकारी कार्यालयाध्यक्षों को स्वतंत्रता दिवस के दिन श्रमदान करने के साथ ग्राम पंचायतों में साफ-सफाई का भी निर्देश दिया।