फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   DM warns careless officers

शिथिल अफसरों पर डीएम ने कसा शिकंजा, चेतावनी

Wed, 16 Dec 2020 10:17 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 16 Dec 2020 10:17 PM IST
विज्ञापन
DM warns careless officers
लापरवाह अफसरों को डीएम ने दी चेतावनी
विज्ञापन

विकास कार्यों की समीक्षा में सख्त दिखे डीएम
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। विकास कार्यो की समीक्षा में शिथिलता बरतने वाले अफसरों पर डीएम ने नाराजगी व्यक्त की। ऐसे अधिकारियों पर शिकंजा कसा और भविष्य में लापरवाही मिलने पर कार्रवाई की चेतावनी दी।

आंबेडकर सभागार में आयोजित विकास कार्यों की समीक्षा में डीएम दीपक मीणा ने मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी को गोशाला का निरीक्षण करने और पशुओं का टीकाकरण कराने का निर्देश दिया। आयुष्मान भारत योजना के गोल्डन कार्ड बनवाने का सीएमओ को निर्देश दिया। पात्र लाभार्थियों का इलाज कराने और उनका क्लेम जनरेट कराने की हिदायत दी। टीकाकरण अभियान की समीक्षा की। डाक्टरों की तैनाती तथा दवाओं की उपलब्धता के बारे में जानकारी ली। स्वच्छ भारत मिशन अंतर्गत शौचालय की जियो टैंगिग कराने का निर्देश दिया। प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत शासन से प्राप्त लक्ष्य को पूर्ण कराने का निर्देश दिया। पेंशन का सत्यापन कराने का निर्देश दिया। फसल बीमा योजना का लक्ष्य पूर्ण नहीं होने पर नाराजगी व्यक्त की। इस दौरान सीडीओ पुलकित गर्ग, अपर जिलाधिकारी सीताराम गुप्त, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. आईवी विजय विश्वकर्मा, पीडी संत कुमार, डीडीओ शेषमणि सिंह, डीडी कृषि लालबहादुर यादव, जिला कृषि अधिकारी सीपी सिंह, जिला पंचायतराज अधिकारी आदर्श, जिला समाज कल्याण अधिकारी डॉ. राहुल गुप्ता, जिला दिव्यांग जनसशक्तिकरण अधिकारी एजाजुल हक आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed