{"_id":"576581114f1c1b824311b947","slug":"dm-up-solution-in-the-presence-of-sp","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएम-एसपी की मौजूदगी में हुआ समाधान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएम-एसपी की मौजूदगी में हुआ समाधान
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
Updated Sat, 18 Jun 2016 10:42 PM IST
विज्ञापन
बांसी कोतवाली में शिकायत सुनते डीएम-एसपी।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिद्धार्थनगर/बांसी। बांसी कोतवाली परिसर में शनिवार को आयोजित समाधान दिवस में कुल 40 मामले आए। इसमें से तीन मामलों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। जिलाधिकारी नरेंद्र शंकर पांडेय व पुलिस अधीक्षक महेंद्र यादव ने भी कोतवाली का निरीक्षण किया। विभिन्न समस्याओं की जानकारी लेते हुए फरियादियों की शिकायतें सुनी। उधर, सदर थाने में कुल 9 मामले पेश हुए।
सदर थाने में एसओ शिवाकांत मिश्र की मौजूदगी में आयोजित थाना दिवस में पुलिस के तीन मामलों का निस्तारण किया गया। राजस्व के छह मामलों में एसडीएम ने टीम गठित करने का निर्देश दिया। वहीं, बांसी कोतवाली परिसर में डीएम-एसपी ने निर्देशित किया कि सभी प्रार्थना पत्रों पर मोबाइल नंबर अवश्य लिए जाएं।
साथ ही समस्याओं के निस्तारण में विलंब न किया जाए। इस मौके पर तहसीलदार आरबी राम, कोतवाली प्रभारी शमशेर बहादुर सिंह, एसआई वीरेंद्र नाथ तिवारी, जुबेर अली आदि मौजूद रहे। खेसरहा थाने पर एसडीएम बांसी विनय कुमार पाठक की अध्यक्षता में कुल 7 मामले पेश हुए। इसमें से एक का भी निस्तारण मौके पर नहीं हुआ। पथरा थाने में सीओ बांसी देवी दयाल की अध्यक्षता में कुल तीन मामले प्रस्तुत हुए, जिसमें से एक मामले का निस्तारण किया गया।