{"_id":"648df003d0211e981e029956","slug":"dm-sir-tired-of-running-could-not-measure-in-a-year-and-a-half-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1032-25-2023-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: डीएम साहब! दौड़ते-दौड़ते थक गया हूं, डेढ़ साल में नहीं हो पाई पैमाइश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: डीएम साहब! दौड़ते-दौड़ते थक गया हूं, डेढ़ साल में नहीं हो पाई पैमाइश
Sat, 17 Jun 2023 11:10 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Sat, 17 Jun 2023 11:10 PM IST
विज्ञापन
डुमरियागंज तहसील सभागार में फरियादियों की समस्या सुनते डीएम संजीव रंजन। संवाद
-
- 1
-
Link Copied
सिद्धार्थनगर। डीएम साहब, डेढ़ साल से कचहरी का चक्कर काटते हुए थक गया हूं, लेकिन खेत की पैमाइश नहीं हो पाई है। मेरी हिम्मत टूट गई है, अब दौड़ नहीं पाऊंगा। मेरी जमीन की पैमाइश करा दीजिए, मैं विवादों से दूर रहना चाहता हूं...। डुमरियागंज में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी संजीव रंजन के सामने अमौना तिवारी के संतोष कुमार फरियाद करते-करते रो पड़े। इस पर डीएम ने उन्हें पैमाइश कराने का आश्वासन दिया और उन्हें चुप कराया।
क्षेत्र के ग्राम अमोना तिवारी निवासी संतोष कुमार ने अपनी फरियाद सुनाते हुए बताया कि उनके गांव स्थित गाटा संख्या 685 की जमीन की पैमाइश और पत्थर नसब होने को लेकर तहसीलदार द्वारा धारा 24 के तहत 11 फरवरी 2022 को आदेश जारी हो चुका है, जिसको लेकर वे दर्जनों बार संपूर्ण समाधान दिवस के जरिए अपनी पीड़ा सुना चुके हैं, लेकिन हर बार उन्हें आश्वासन घुट्टी पिलाकर लौटा दिया जाता है। जमीन की पैमाइश और पत्थर नसब करने को लेकर राजस्व विभाग के लोग मूक दर्शक बने हुए हैं ।
संतोष कुमार की फरियाद को गंभीरता से लेते हुए डीएम संजीव रंजन ने राजस्व निरीक्षक को निर्देशित किया कि मामले का जल्द निस्तारण करके रिपोर्ट अग्रसारित करें। खेत की पैमाइश और पत्थर नसब से ही जुड़ा मामला बेवा हुसैन निवासी राममिलन पुत्र जयकुमार ने भी पेश किया। उन्होंने भी एक वर्ष से पैमाइश को लेकर तहसील का चक्कर काटने की समस्या बयान की।
विज्ञापन
बयारा गांव के पूर्व ग्राम प्रधान सगीर अहमद ने पशुचर भूमि पर खनन कराकर मिट्टी का उपयोग अपने निजी कार्यों में करने की शिकायत की। डीएम के सामने 95 मामले पेश हुए, जिसमें सबसे ज्यादा राजस्व के 65 ,पुलिस के 17 तथा विकास के 6 तथा अन्य विभागों के 7 मामले शामिल रहे।
इस दौरान एएसपी सिद्धार्थ, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी देवेंद्र कुमार पांडेय, एसडीएम डुमरियागंज परमेंद्र कुमार, तहसीलदार अरुण कुमार वर्मा, नायब तहसीलदार आनंद कुमार ओझा, अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत महेश प्रताप श्रीवास्तव, बीडीओ अमित सिंह मौजूद थे।