फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   dm meeting in colectrate

स्कूली बच्चों को फलदार पौधे वितरित करने के निर्देश

Fri, 18 Nov 2022 10:58 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 18 Nov 2022 10:58 PM IST
विज्ञापन
dm meeting in colectrate
कलेक्ट्रेट सभागार में जिला गंगा समिति एवं जिला वृक्षारोपण और पर्यावरण समिति की बैठक को संबोधित ? - फोटो : SIDDHARTHNAGAR
स्कूली बच्चों को फलदार पौधे वितरित करने के निर्देश
विज्ञापन

- कलेक्ट्रेट सभागार में जिला वृक्षारोपरण और पर्यावरण समिति की बैठक
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। कलेक्ट्रेट सभागर में जिला गंगा समिति एवं जिला वृक्षारोपण/पर्यावरण समिति की बैठक डीएम संजीव रंजन की अध्यक्षता में संपन्न हुई। डीएम ने वर्ष 2023-24 में कक्षा 6-8 तक के स्कूली बच्चों को फलदार पौधे वितरित करने हेतु बीएसए को निर्देशित किया।
उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों की संख्या वन विभाग को उपलब्ध कराएं, ताकि पौधशालाओं में फलदार पौध तैयार किए जा सके। सीडीओ जयेंद्र कुमार ने हेरिटेज वृक्षों के संवर्धन व विकास पर बल देते हुए इनके रोपण पर जोर देने का आह्वान किया।
विज्ञापन

डीएफओ चंदेश्वर सिंह बताया कि वर्ष 2022-23 में कराए गए वृक्षारोपण कार्य की सफलता का आकलन वन विभाग द्वारा हरीतिमा ऐप के माध्यम से किया जा रहा है। अन्य विभाग भी वृक्षारोपण का सत्यापन कर सफलता रिपोर्ट प्रेषित करें। उन्होंने वजहा और मझौली सागर को वेटलैंड घोषित करने हेतु शासन को पूर्व प्रेषित प्रस्ताव के संबंध में अवगत कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में पीडी नागेंद्र मोहन त्रिपाठी, डीआईओएस नारायण मौर्य, बीएसए देवेंद्र कुमार पांडेय, श्रम प्रवर्तन अधिकारी उज्जवल कुमार त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed