{"_id":"62a774f7222f7f4bae139359","slug":"dm-meeting-in-colectrate-siddharthnagar-news-gkp4402090106","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजस्व की वसूली में लाएं तेजी : डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजस्व की वसूली में लाएं तेजी : डीएम
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट सभागार में राजस्व कार्यो कर-करेत्तर की समीक्षा बैठक करते डीएम संजीव रंजन। विज्ञप्ति
- फोटो : SIDDHARTHNAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजस्व की वसूली में लाएं तेजी : डीएम
- कलेक्ट्रेट सभागार में राजस्व कार्यों, कर-करेत्तर की समीक्षा बैठक हुई
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। शासन से प्राप्त लक्ष्य के सापेक्ष राजस्व की वसूली में तेजी लाकर शत-प्रतिशत लक्ष्य पूर्ण करें, साथ ही बाट-माप, परिवहन, विद्युत निगम कैंप लगाकर वसूली बढ़ाएं। बाट-माप, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग बाजारों में दुकानों का निरीक्षण कर कार्रवाई करें। ये बातें डीएम संजीव रंजन ने कलेक्ट्रेट सभागार में राजस्व कार्यों, कर-करेत्तर की समीक्षा बैठक में कहीं।
जिलाधिकारी संजीव रंजन ने समस्त उपजिलाधिकारियों व तहसीलदार को निर्देश दिया कि सभी कोर्ट केस अपडेट करें। एसडीएम व तहसीलदार को निर्देश दिया कि तहसीलों की मासिक रिपोर्ट तैयार करते समय अपने अधीनस्थ पर न छोड़ दें, रिपोर्ट को खुद देखकर तैयार करायें जिससे तहसीलों की रिपोर्ट सही प्राप्त हो सके। इसके अलावा स्टांप कर, भू-राजस्व वसूली, व्यापार कर, वन विभाग, मंडी समिति, आय, जाति, निवास प्रमाण पत्र तथा अन्य विभागों की समीक्षा कर शत-प्रतिशत लक्ष्य पूर्ण कराये जाने का निर्देश दिया गया। बैठक में आईजीआरएस की भी समीक्षा की गई। इस दौरान एडीएम उमाशंकर, एसडीएम सदर प्रदीप यादव, उत्कर्ष श्रीवास्तव, एआरटीओ आशुतोष शुक्ल, अधिशासी अभियंता विद्युत आरके कुशवाहा, प्रशासनिक अधिकारी कलेक्ट्रेट शिवपूजन, उमाकांत मिश्र, दिलीप कुमार उपस्थित थे।