{"_id":"66a808a8ac773451fb05e904","slug":"dm-expressed-displeasure-over-decrease-in-institutional-deliveries-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1004-121654-2024-07-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: संस्थागत प्रसव कम होने पर डीएम ने जताई नाराजगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: संस्थागत प्रसव कम होने पर डीएम ने जताई नाराजगी
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। कलक्ट्रेट सभागार में संपूर्णता अभियान को सफल बनाने के लिए स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की समीक्षा बैठक हुई। जिलाधिकारी डाॅ. राजागणपति आर ने संस्थागत प्रसव कम होने पर नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने सभी एमओआईसी, बीसीपीएम को निर्देश दिए कि गर्भवती महिलाओं का रजिस्ट्रेशन एवं टीकाकरण में प्रगति लाकर शत-प्रतिशत पूर्ण कराएं।
सभी बीसीपीएम गांवों में जाकर कम से कम पांच-पांच घरों की रेंडम जांच करे। सभी लोग एमओआईसी, बीसीपीएम आशा, आशा संगिनी के साथ बैठक कर जानकारी उपलब्ध कराएं तथा प्रगति रिपोर्ट निर्धारित प्रारूप पर उपलब्ध कराएं। समस्त एमओआईसी को ई-कवच पोर्टल, आरसीएच पोर्टल और एचएमआईएस पोर्टल पर शत-प्रतिशत फीडिंग कराने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने समस्त एमओआईसी को निर्देश दिए कि आरबीएसके की बजट से ऑपरेशन कायाकल्प के तहत व्यय करें तथा माड्यूलर ओटी, लेबर रूम, ड्रग वेयर हाउस बनाने के निर्देश दिए।
उन्होंने सीएमओ को निर्देश दिए कि एएनएम को बुधवार एवं शनिवार को अपरिहार्य स्थिति में ही छुट्टी स्वीकृत की जाए। काम न करने वाली आशा, एएनएम के विरूद्ध कार्रवाई करने के निर्देश दिए। इस दौरान सीडीओ जयेंद्र कुमार, सीएमओ डॉ. रजत कुमार चौरसिया, बीएसए देवेंद्र कुमार पांडेय उपस्थित रहे।