{"_id":"59207ca54f1c1bd710f231f2","slug":"dm-cdo-set-broom-done-shramdan","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएम-सीडीओ ने लगाई झाडू़, किया श्रमदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएम-सीडीओ ने लगाई झाडू़, किया श्रमदान
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
Updated Sat, 20 May 2017 10:58 PM IST
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट परिसर में झाडू लगाते डीएम, सीडीओ और एडीएम।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिद्धार्थनगर। सरकारी कार्यालयों की साफ-सफाई को लेकर शनिवार को विशेष अभियान चलाया गया। डीएम, एडीएम, सीडीओ सहित सभी अफसरों ने झाड़ू लगाई और कार्यालय परिसर की साफ-सफाई की। दो घंटे तक सफाई अभियान जारी रहा।
शासन के निर्देशानुसार माह के प्रथम व तृतीय शनिवार को विशेष सफाई अभियान की अगुवाई डीएम कुणाल सिल्कू ने किया। कलेक्ट्रेट परिसर व अधिवक्ता भवन के आसपास फैली गंदगी की सफाई की गई। डीएम ने खुद झाड़ू लगाकर इसकी शुरुआत की तो सीडीओ अनिल कुमार मिश्र व एडीएम बाबूराम ने भी हाथ बटाया। नगर पालिका के सफाई कर्मचारियों की टीम ने दो घंटे तक लगकर पूरे परिसर को साफ-सुथरा किया। कचरा एकत्रित कर निस्तारित किया। इस मौके पर नगर पालिका के ईओ राजीव रंजन सिंह भी मौजूद रहे। डीएम कुणाल सिल्कू ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार ने सभी गांवों को 2018 तक खुले में शौच मुक्त बनाने का संकल्प लिया है।
इसे साकार करने के लिए हर व्यक्ति को भी अपने आस-पास के क्षेत्र में साफ-सफाई रखने को संकल्पित होना होगा। सप्ताह में दो घंटे श्रमदान का संकल्प लें और घर के आस-पास, कार्यालयों की साफ-सफाई करें। शनिवार को सफाई कार्यक्रम विकास भवन, पुलिस ऑफिस, सीएमओ कार्यालय सहित अन्य विभागों में भी आयोजित हुआ। कृषि भवन परिसर में डीडी डॉ. राजीव कुमार, जिला कृषि अधिकारी एसएन चौधरी के निर्देशन में साफ-सफाई हुई।