{"_id":"671a93677237344d9902bde9","slug":"dm-angry-over-slow-construction-work-instructions-to-get-it-done-as-per-standard-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1034-126230-2024-10-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: धीमे निर्माण कार्य पर डीएम नाराज मानक के अनुसार कराने के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: धीमे निर्माण कार्य पर डीएम नाराज मानक के अनुसार कराने के निर्देश
विज्ञापन
ककरहवा। ककरहवा बॉर्डर का बृहस्पतिवार को जिलाधिकारी डॉ. राजा गणपति आर. ने निरीक्षण किया। सीमा सुरक्षा में तैनात एसएसबी जवानों से वार्ता की। बॉर्डर से जुड़े विभिन्न पहलुओं के बारे में जानकारी ली। त्योहारों को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था में सख्ती बरतने का निर्देश दिया गया। डीएम ने कहा कि समय से निर्माण कार्य पूर्ण कर लें। निर्माण में खराब सामग्री का प्रयोग हुआ तो जिम्मेदारों पर कार्रवाई तय है।
डीएम ने गौतम बुद्ध की जन्मस्थली लुंबिनी को जोड़ने वाले ककरहवा बॉर्डर पर निर्माणाधीन पर्यटक स्वागत द्वार का निरीक्षण किया। इस दौरान निर्माण कार्य की शिथिलता पर ठेकेदार को फटकार लगाई। डीएम ने गेट निर्माण में प्रयोग हो रही सामग्री को लेकर भी नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि निर्माण सामग्री अच्छी होनी चाहिए। कमी मिलने पर जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। 31 दिसंबर से पहले हर हाल में गेट का निर्माण कार्य पूर्ण कर लें।
इसके बाद जिलाधिकारी ने ककरहवा साप्ताहिक बाजार परिसर में हो रहे निर्माण कार्यों का भी जायजा लिया। ईंट की गुणवत्ता की जांच की। निर्माण परिसर के आसपास फैली गंदगी को लेकर जिम्मेदारों पर नाराजगी जाहिर करते हुए फटकार लगाई। राजकीय इंटर कॉलेज ककरहवा में बन रहे अतिरिक्त कक्षा-कक्ष, शौचालय व प्रयोगशाला के कार्यों की जांच की। ठेकेदार को समय से कार्यों को पूर्ण करने का निर्देश देते हुए निर्माण में प्रयोग हो रही सामग्री की गुणवत्ता का ख्याल रखने का निर्देश दिया।