{"_id":"65fea5501bbca5634f01a4ee","slug":"diwali-bombs-also-came-to-the-market-to-play-holi-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1004-114830-2024-03-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: दिवाली के बम भी होली खेलने आ गए बाजार में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: दिवाली के बम भी होली खेलने आ गए बाजार में
Sat, 23 Mar 2024 03:18 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Sat, 23 Mar 2024 03:18 PM IST
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। होली को अब कुछ ही दिन शेष हैं। यह आभास रंगों की दुकान पर होली के दिन पहनने के लिए बिक रहे आकर्षक मुखौटे करा दे रहे हैं। नई नई पिचकारियों और रंगों से सजी दुकानें सड़कों और चौराहों में नया उल्लास भर रही हैं।
खास बात यह है कि होली में दिवाली की भी छाप दिख रही है। गुलाल गन, अनार, तीन और सात रंगों का पटाखा, जिसमें से विभिन्न रंगों का अबीर गुलाल निकलता है भी दुकानों पर सजी हुईं हैं। होली पर होल सेल के व्यापारी भी करीब चार करोड़ का सामान मंगा चुके हैं। अपने गोदामों और दुकानों पर होली की पिचकारियां, रंग, अबीर, गुलाल भर लिए हैं। होली के दिन रंगों से खेलने के लिए युवाओं के लिए टीशर्ट और महिलाओं के लिए कुर्ती विशेष रूप से दुकानों पर सजे हैं। होल सेल व्यापारियों के यहां स्थानीय लोगों के अलावा जिले के दूसरी जगहों से आए दुकानदारों की भीड़ लगी हुई है। होल सेल व्यापारी विनोद ने बताया कि वह पिचकारी की डिजाइन बनाने वाले बच्चों की नब्ज को अच्छी तरह जानते हैं। उन्हें पता है कि मोबाइल और टीवी के युग में बच्चों को कौन सी चीजें पसंद हैं। हमने दिल्ली और अन्य जगहों से ऑर्डर करके माल मंगा कर तैयारी पहले ही कर ली थी। वहीं दूसरे व्यापारी मनोज पटवा ने बताया कि इस बार वह लोग पहले से तैयार थे। रंगों और पिचकारियों की ऑर्डर पहले ही कर दिया था, जिससे समय से सारा माल आ सके।
माइक और कोल्ड ड्रिंक्स की पिचकारी
इस बार गुलाल गन की डिमांड ज्यादा है। इसका ट्रिगर दबाने पर इसमें से तीन रंगों का गुलाल निकलता है। इसकी कीमत 180 रुपये है और इसमें लगाया जाने वाला गुलाल बम 60 रुपये का है। इसको चलाने पर दूर से ही पता चल जाता है कि उस जगह पर जमकर होली खेली जा रही है। कोल्ड ड्रिंक्स के नाम वाली पिचकारी, माइक के आकार वाली पिचकारी, कैप्टन अमेरिका का गन, बंदूकों की अलग अलग साइज और डिजाइन में सैकडों पिचकारियां आईं हुई हैं। उन्होंने बताया कि गुलाल अनार बम, सात कलर और तीन कलर बम भी मंगाए हैं। इसकी इस बार डिमांड भी ज्यादा है।