फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Divyang used to take by e-rickshaw, companions used to open the pump

ई-रिक्शा से ले जाता था दिव्यांग, साथी खोलते थे पंप

Thu, 02 Jun 2022 11:00 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jun 2022 11:00 PM IST
विज्ञापन
Divyang used to take by e-rickshaw, companions used to open the pump
ई-रिक्शा से ले जाता था दिव्यांग, साथी खोलते थे पंप
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। घर के सामने पानी सप्लाई के लिए लगे टूल्लू पंप की चोरी करने वाले गिरोह के दो सदस्य पकड़े गए। तीसरा फरार हो गया। गिरोह का मुख्य आरोपी एक दिव्यांग है जो ई- रिक्शा पर दोनों को साथ लेकर चलता था और पलक झपकते मोटर को खोलकर चंपत हो जाते थे। यह पुलिस का दावा है। सदर पुलिस ने देर रात नगर के काशीराम आवास से दोनों को पकड़ा। उनके कमरे से चोरी की तीन टूल्लू पंप और रिंच बरामद किया। पूछताछ करने के बाद न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
बृहस्पतिवार को सदर थाने में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में सीओ सदर प्रदीप कुमार यादव ने बताया कि नगर और आसपास के खुले स्थान पर घर में पानी की आपूर्ति के लिए लगे टूल्लू पंप की चोरी की वारदात बढ़ गई थी। मामले का पर्दाफाश करने के लिए पुलिस की टीम लगी थी। बुधवार रात मुखबिर से सूचना मिली कि टूल्लू पंप की चोरी करने वाले गिरोह के तीन सदस्य मौजूद हैं। सूचना को संज्ञान में लेते हुए प्रभारी कोतवाल सदर शशांक कुमार सिंह, एसआई शिवशंकर सिंह आदि बताए हुए स्थान पर पहुंच गए। मौके से पकड़े गए गुड्डू उर्फ आफताब निवासी मोहल्ला आजाद नगर, घनश्याम श्रीवास्तव निवासी टिकरिया कोतवाली जोगिया के रूप में हुई।
विज्ञापन

सीओ ने बताया कि घनश्याम दोनों पैर से दिव्यांग है, जो गिरोह को संचालित करता था। इसके साथ हुसैन अली निवासी आजाद नगर थाना सदर है, जो फरार हो गया। इसमें दिव्यांग ई-रिक्शा चलाता था। ई-रिक्शा पर तीनों एक साथ सवार हो जाते थे। उसके बाद नगर में व आसपास घूमते थे। जहां बाहर पानी आपूर्ति के लिए टूल्लू पंप मिलते थे, ये उन्हें खोल ले जाते थे। उनकी निशानदेही पर तीन टूल्लू पंप, एक बैट्री और रिंच को बरामद किया गया। पूछताछ करने के बाद दोनों को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से दोनों को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed