फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   District divided into five zones and 12 sectors

Siddharthnagar News: पांच जोन और 12 सेक्टर मेें बंटा जनपद

Fri, 09 Feb 2024 01:02 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Fri, 09 Feb 2024 01:02 AM IST
विज्ञापन
District divided into five zones and 12 sectors
सिद्धार्थनगर। माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से आयोजित होने वाली बोर्ड परीक्षा कड़ी निगरानी में होगी। जनपद को पांच जोन और 12 सेक्टर मेें बांटा गया है। जोन और सेक्टर के साथ ही स्टेटिक मजिस्ट्रेट और पांच सचल दस्ता परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण करके नलकविहीन परीक्षा संपन्न कराएंगे।
विज्ञापन


यूपी बार्ड इंटरमीडिएट और हाईस्कूल की परीक्षा 22 फरवरी से होगी। परीक्षा निष्पक्ष और नकलविहीन संपन्न कराए जाने के लिए शासन की ओर से कई नियम लागू किया गया है। परीक्षा केंद्रों को वायस रिकार्डिंग युक्त सीसी कैमरे से लैश किया गया है। इसके साथ ही परीक्षा केंद्रों पर 114 स्टेटिक मजिस्ट्रेट, केंद्र व्यवस्थापक और सह केंद्र व्यवस्थापक की तैनात की गई है। इसके साथ ही परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण करने के लिए जिले के 114 परीक्षा केंद्रों को पांच जोन और 12 सेक्टर में बांटा गया है। जोन और और सेक्टर मजिस्टे्रट तैनात रहेंगे। इसके अलावा तहसील स्तर पर काम करने के लिए पांच सचल दस्ता गठित किया गया है। रात्रि में निगरानी के लिए पांच अलग टीमें गठित की गई हैं जो रात्रि में निकलेगी और विद्यालय पर कोई हरकत दिखेगा तो जांच करकेे कार्रवाई करेगी। बोर्ड परीक्षा में इस वर्ष हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में कुल 63320 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं।
विज्ञापन

इस संबंध में जिला विद्यालय निरीक्षक सोमारू प्रधान ने बताया कि बोर्ड को नकलविहीन और सकुशल संपन्न कराया जाएगा। परीक्षा से जुड़ी तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed