{"_id":"5820b0a74f1c1b6729b37ca5","slug":"displeasure-at-the-behavior-of-banks","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंकों की कार्यशैली पर नाराजगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैंकों की कार्यशैली पर नाराजगी
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
Updated Mon, 07 Nov 2016 10:19 PM IST
विज्ञापन
विकास भवन सभागार में हुई बैठक में मौजूद अधिकारी।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिद्धार्थनगर। पशुपालन विभाग द्वारा चलाई जा रही माइक्रो कामधेनु व कुक्कुट कामर्शियल लेयर योजना के लाभार्थियों की ऋण स्वीकृति की पत्रावलियों में आ रही अड़चनों के निराकरण के संबंध में जिले के सभी बैंक शाखाओं के प्रबंधकों, लाभार्थियों व पशुपालन विभाग के पशुधन-प्रसार अधिकारियों के साथ डीएम नरेंद्र शंकर पांडेय की अध्यक्षता में विकास भवन सभाकक्ष में बैठक हुई।
इस दौरान डीएम ने सभी बैंक शाखाओं के प्रबंधकों को निर्देश दिया कि लाभार्थियों को लोन की स्वीकृति दिए जाने में अनावश्यक रूप से दौड़ाया न जाए। सभी बैंक अधिकारी सकारात्मक दृष्टिकोण अपनाकर अपने दायित्वों का निर्वहन करे ।शासन द्वारा जो भी योजनाएं आम व्यक्ति को उसके जीवन स्तर में सुधार लाए जाने हेतु संचालित है उसका लाभ मार्जिन मनी जमा करने वाले लाभार्थियों को उपलब्ध कराई जाएं।
बैठक में लाभार्थी मो. रफीक, तुलसीराम, छोटई, रज्जाक, इंद्राज शुक्ला, रोहित कुमार, साधू शरण, राशिद खान आदि की ऋण पत्रावलियों की समस्त औपचारिकताएं पूर्ण कर संबंधित बैंक अधिकारी ऋण स्वीकृत करने का निर्देश दिया गया। डीएम ने ऋण पत्रावलियों को देखने के लिए एसबीआई तेतरी शाखा के बैंक प्रबंधक राम नेवास चौरसिया को अधिकृत किया। निर्देश दिया कि पशुपालन विभाग की समस्त योजनाओं के लाभार्थियों की पत्रावलियां मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. फणीश सिंह स्वयं बैंक प्रबंधक राम नेवास चौरसिया को दिखाकर जो कमियां पाई जाएं उसका निस्तारण कराकर संबंधित बैंक शाखा को प्रेषित करेंगे।
विज्ञापन
लाभार्थियों से अपील करते हुए सुझाव दिया कि बैंक द्वारा जितने धनराशि की मार्जिन मनी बताई जाती है उसे जमा करके अपना लोन स्वीकृत करा लें। उन्होंने लंबित पत्रावलियों का निस्तारण दस दिनों के भीतर करने का निर्देश दिया। परियोजना निदेशक डीपी सिंह के अलावा बैंको के शाखा प्रंबंधक मौजूद रहे।