{"_id":"69fe4a2b032cd6b5c20b87f1","slug":"disease-market-outside-school-gates-concerns-about-changing-habits-abound-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1035-157846-2026-05-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: स्कूल गेट के बाहर ‘बीमारी का बाजार’ बदलती आदतों पर चिंता बेशुमार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: स्कूल गेट के बाहर ‘बीमारी का बाजार’ बदलती आदतों पर चिंता बेशुमार
Sat, 09 May 2026 02:10 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Sat, 09 May 2026 02:10 AM IST
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। स्कूलों की छुट्टी की घंटी बजते ही गेट के बाहर एक अलग ही माहौल बन जाता है। रंग-बिरंगे ठेले, तली हुई चीजों की खुशबू और बच्चों की भीड़। इस नजारे को लेकर अब स्थानीय लोग इसे बीमारी का बाजार कहने लगे हैं।
शिक्षक रवि प्रकाश कहते हैं। छुट्टी के समय स्कूल गेट के बाहर जंक फूड की भरमार हो जाती है, बच्चे टिफिन छोड़कर सीधे ठेलों की ओर चले जाते हैं।
शहर के प्रमुख विद्यालयों के बाहर समोसे, चाउमीन, बर्गर, मोमोज और रंगीन कोल्ड ड्रिंक की बिक्री तेजी से बढ़ रही है। एक ठेला संचालक का कहना है, स्कूल टाइम पर सबसे ज्यादा ग्राहक बच्चे ही होते हैं, उसी समय हमारी बिक्री चलती है। अभिभावक भी इस बदलाव से चिंतित हैं। अभिभावक सीमा देवी कहती हैं, हम घर से टिफिन भेजते हैं, लेकिन बच्चा अक्सर बाहर का खाना खाकर ही लौटता है। घर का खाना टिफिन में ही रह जाता है।
स्वास्थ्य विशेषज्ञों का मानना है कि यह प्रवृत्ति बच्चों के स्वास्थ्य पर गंभीर असर डाल सकती है। बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. फजल खान कहते हैं, लगातार जंक फूड के सेवन से बच्चों में पेट संक्रमण, अपच और मोटापे की समस्या बढ़ रही है। मीठे और रंगीन पेय पदार्थ दांतों की समस्या और डायबिटीज के शुरुआती खतरे को बढ़ा रहे हैं।
विज्ञापन
शिक्षाविदों का कहना है कि बच्चों की आदतों पर इसका दीर्घकालिक प्रभाव पड़ सकता है। स्थानीय लोगों का यह भी कहना है कि स्कूल गेट के बाहर ट्रैफिक जाम एक बड़ी समस्या बन चुका है। राहगीर रामलाल बताते हैं, छुट्टी के समय यहां वाहनों और ठेलों की भीड़ से निकलना मुश्किल हो जाता है, कई बार बच्चे सड़क पार करते समय जोखिम में पड़ जाते हैं।
शिक्षाविदों का सुझाव है कि स्कूल प्रशासन और स्थानीय निकायों को मिलकर इस पर नियंत्रण करना चाहिए। स्कूलों के पास हेल्दी फूड कैंटीन और जागरूकता अभियान चलाकर ही इस समस्या को कम किया जा सकता है।