फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Discussed ways to clean villages

गांवों को स्वच्छ बनाने की तरकीब बताई गई

Tue, 12 Jul 2016 10:35 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर Updated Tue, 12 Jul 2016 10:35 PM IST
विज्ञापन
Discussed ways to clean villages
अंबेडकर सभागार में प्रशिक्षण देते प्रशिक्षक। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
सिद्धार्थनगर। स्वच्छ भारत मिशन के तहत एक दिवसीय कार्यशाला विकास भवन के डॉ.अंबेडकर सभागार में हुई। इसमें गांवों को स्वच्छ बनाने की तरकीब बताते हुए वर्ष 2012 में हुए बेस लाइन सर्वे की त्रुटियां दूर करने पर जोर दिया गया। खुले में शौच मुक्त गांवों की प्रगति की भी समीक्षा हुई।
विज्ञापन

कार्यशाला में जिला पंचायत राज अधिकारी शशिकांत पांडेय ने कहा कि जब तक बेस लाइन सर्वे की अशुद्धियां दूर नहीं की जाएंगी, तब तक शौचालयों की प्रगति ऑनलाइन प्रदर्शित नहीं हो सकेगी। इससे ग्राम पंचायतों को वेबसाइट पर खुले में शौच मुक्त नहीं किया जाएगा। सभी एडीओ पंचायत, ग्राम सचिव, खंड प्रेरक व कंप्यूटर ऑपरेटर को बेस लाइन सर्वे की अशुद्धियां दूर करने के सामंजस्य के साथ काम करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

कहा कि 15 दिनों में इसमें सुधार नहीं होता तो संबन्धितों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी। इस दौरान खुले में शौच मुक्त चयनित गांवों में शौचालय निर्माण के लिए अवमुक्त धनराशि के प्रगति की समीक्षा की गई। उसका की भिटिया, जोगिया के फत्तेपुर, मारुखर्ग कला, बांसी के सरांव, खेसरहा के नासिरगंज के ग्राम पंचायतों की खराब स्थिति पर ग्राम पंचायत सचिवों को कड़ी फटकार लगाते हुए 15 दिनों में गांव को संतृप्त करने का निर्देश दिया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यशाला में जिला परियोजना समन्वयक संजय तिवारी, अमित श्रीवास्तव, एडीओ पंचायत विश्वनाथ सिंह, गुलाब सिंह, कमलेश्वर सिंह, शंभूनाथ पांडेय, सभयराज यादव, बृजेश गुप्ता, रवि कुमार, मो.मुस्तकीम, कलीमुज्जफर, चुन्नीलाल, दयाराम आदि मौजूद रहे। डीपीआरओ ने अनुपस्थित कर्मचारियों के एक दिन का वेतन काटने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed