{"_id":"65a5a6c3e2a829611b059bec","slug":"dirt-found-in-village-during-cdo-inspection-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1034-11462-2024-01-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: सीडीओ के निरीक्षण में गांव में मिली गंदगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: सीडीओ के निरीक्षण में गांव में मिली गंदगी
Tue, 16 Jan 2024 03:12 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Tue, 16 Jan 2024 03:12 AM IST
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। सीडीओ जयेंद्र कुमार ने जोगिया ब्लॉक के ग्राम पंचायत हरैया में एकीकृत ठोस प्रबंधन केंद्र एवं मनरेगा से निर्माणाधीन उचित दर विक्रेता पीडीएस दुकान का सत्यापन किया। आरआरसी सेंटर पूर्ण पाया गया, परंतु संचालन प्रारंभ नहीं किया गया है। ग्राम पंचायत में गंदगी मिली। कूड़ा एकत्रित करने का कार्य प्रारंभ नहीं किया गया है। खंड विकास अधिकारी को निर्देशित किया कि तत्काल सेंटर संचालित कराना सुनिश्चित करें। मनरेगा से उचित दर विक्रेता दुकान का निर्माण कार्य प्रारंभ किया गया है। ग्राम फेरई के घर से अर्जुन के खेत तक इंटरलाकिंग कार्य का निरीक्षण किया गया। यहां लगे बोर्ड पर संपूर्ण सूचना अंकित नहीं किया गया है, निर्देशित किया गया कि बोर्ड को ठीक से लगाते हुए संपूर्ण सूचना अंकित करें। संवाद
विज्ञापन