फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   dip in pond

पोखरे में डूबकर किशोर की मौत

Wed, 14 Aug 2019 11:18 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 14 Aug 2019 11:18 PM IST
विज्ञापन
dip in pond
पोखरे में डूबकर किशोर की मौत
विज्ञापन

पुलिस ने शव का पंचनामा करके परिजनों को सुपुर्द किया
डुमरियागंज थाना क्षेत्र के अंदुआ शनिचरा गांव की है घटना
अमर उजाला ब्यूरो
मन्नीजोत। डुमरियागंज थाना क्षेत्र के अंदुआ शनिचरा गांव में बुधवार सुबह मंदिर गए 15 वर्षीय किशोर की पोखरे में डूबकर मौत हो गई। पुलिस ने शव का पंचनामा करके परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। वहीं, किशोर की मौत की खबर मिलने के बाद से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

क्षेत्र के अंदुआ शनिचरा गांव निवासी राजबहादुर उर्फ डबलू का 15 वर्षीय पुत्र बुधवार सुबह गांव में स्थित काली मंदिर गया हुआ था। उसके साथ पड़ोस के अन्य बच्चे भी गए थे। कुछ ही देर में मित्रों से अलग हुआ राजा बाबू कार्यक्रम स्थल पर नहीं दिखा। लोगों ने समझा कि गांव में कहीं किसी काम से गया होगा, लेकिन दोपहर एक बजे मां काली स्थान के बगल के गड्ढे में उसकी उतराती हुई लाश मिली। मामले की जानकारी मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ एकत्र हो गई। इस बीच किसी ने मामले की जानकारी डुमरियागंज पुलिस व परिजनों को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोखरे से बाहर निकलवाया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, किशोर के मौत के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। सूचना पर पहुंची डुमरियागंज पुलिस ने लाश का पंचनामा कर अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया। थानाध्यक्ष डुमरियागंज केडी सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी है। कोई तहरीर नहीं मिली है। लाश का पंचनामा कर परिजनों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed