{"_id":"67ace67b729879446e0e1485","slug":"digital-system-will-be-available-from-the-new-session-teachers-will-also-take-online-classes-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1003-132226-2025-02-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: नए सत्र से मिलेगी डिजिटल व्यवस्था शिक्षक भी लेंगे ऑनलाइन कक्षाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: नए सत्र से मिलेगी डिजिटल व्यवस्था शिक्षक भी लेंगे ऑनलाइन कक्षाएं
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। शहर के बुद्ध विद्यापीठ में चल रही मुख्यमंत्री अभ्युदय निशुल्क कोचिंग में नए सत्र से ऑनलाइन कक्षाएं भी चलाएगा। डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पढ़ाई शुरू होने से काफी लाभ मिलेगा। इससे छात्र-छात्राओं को जिले के शिक्षकों के साथ ही बाहरी शिक्षकों के द्वारा छात्र-छात्राओं को तैयारी करने का मौका मिलेगा।
नगर के बुद्ध विद्यापीठ में संचालित अभ्युदय कोचिंग में यूपीएससी, यूपीएसएससी, आईआईटी, जेई, नीट, एसएससी की तैयारी कराई जाती है। यहां प्रतिदिन 400 छात्र-छात्राएं कोचिंग में पढ़ाई के लिए आते हैं, लेकिन कुछ अभ्यर्थी कक्षा में सम्मिलित नहीं हो पाते हैं।
ऐसे छात्र-छात्राओं की सहूलियत के लिए अभ्युदय ऑनलाइन कक्षाओं का भी संचालन करेगा। साथ ही कक्षा में प्रोजेक्टर से पढ़ाई होगी। कक्षाओं में पढ़ाए जाने वाले सभी लेक्चर रिकॉर्ड किए जाएंगे, जबकि बड़े शहरों में ऑनलाइन कक्षाएं लेने वाले शिक्षक-शिक्षकों से भी अभ्यर्थियों को रूबरू किया जाएगा, जिससे उन्हें पढ़ाई करने में आसानी हो।
विज्ञापन
कई बार छात्र-छात्राओं का लेक्चर छूट भी जाता है। ऐसे में इस लेक्चर को दोबारा सुनने के लिए छात्र अभ्युदय के यूट्यूब चैनल से मदद ले पाएंगे। वर्तमान में अभ्युदय में 20 से अधिक एक्सपर्ट शिक्षक अभ्यर्थियों को प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करा रहे हैं।
अभ्युदय में प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्र शिवम, अभय, श्रृष्टि, आयुषी, रूपाली, शिवम ने बताया की ऑनलाइन कक्षा का संचालन होने से पढ़ने आसानी होगी। अपरिहार्य स्थिति में छात्र घर से भी कक्षा में शामिल हो सकेंगे।