{"_id":"613e36388ebc3ebd88790223","slug":"dhoop-siddharthnagar-news-gkp408913680","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेज धूप ने सताया, दोपहर बाद छा गए बादल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तेज धूप ने सताया, दोपहर बाद छा गए बादल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तेज धूप ने सताया, दोपहर बाद छा गए बादल
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। सुबह से दोपहर बाद तक तेज से धूप से लोग रविवार को परेशान रहे। काम चलते जो लोग मजबूरी में निकले वे स्वयं व बच्चों को बचाने के लिए तरह-तरह के जतन करते दिखे। कोई मां अपने बच्चे का सिर ढकते नजर आई तो कोई बच्चा लकड़ी के टुकड़े से बचते हुए दिखा। हालांकि दोपहर बाद बादल छा जाने से कुछ राहत अवश्य मिली। सोमवार को कुछ स्थानों पर बूंदाबांदी हो सकती है।
कृषि विज्ञान केंद्र सोहाना के मौसम वैज्ञानिक सूर्य प्रकाश सिंह ने बताया कि सुबह तेज धूप थी और शाम तक आसमान पर बादल छा गए। अधिकतम तापमान 35 और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहा। आर्द्रता 85 प्रतिशत दर्ज की गई। हवा की औसत रफ्तार 14 किमी प्रति घंटा रही। आर्द्रता अधिक थी और धूप होने के कारण धरती की नमी बादल के रूप में परिवर्तित हो गई। हालांकि इस बादल से बारिश की संभावना नहीं बन सकी। सुबह भी कहीं कहीं बादल दिखे लेकिन ये बादल ज्यादा ऊंचाई पर थे। सोमवार को जिले में कहीं कहीं हल्की बारिश या बूंदाबांदी की संभावना है।