फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Dhanteras: Dhanteras rained in utensils and jewelers market, turnover of 50 crores

धनतेरस पर बर्तन और ज्वैलर्स बाजार में धनवर्षा, 50 करोड़ का हुआ कारोबार

Tue, 02 Nov 2021 10:57 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 02 Nov 2021 10:57 PM IST
विज्ञापन
Dhanteras: Dhanteras rained in utensils and jewelers market, turnover of 50 crores
शहर में दीपावली में पूजन के लिए लक्ष्मी-गणेश की प्रतिमा खरीदते लोग। - फोटो : SIDDHARTHNAGAR
धनतेरस पर बर्तन और ज्वैलर्स बाजार में धनवर्षा, 50 करोड़ का हुआ कारोबार
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। धनतेरस के शुभ मुहूर्त पर मंगलवार बाजार में खूब धनवर्षा हुई। शहर से गांव-कस्बों तक की दुकानों में लोगों ने खरीदारी की। सुबह से रात तक लोगों ने मनपसंद सामान की खरीदारी की। गहने, वाहन, बर्तन, इलेक्ट्रानिक्स, कपड़े एवं गृहस्थी में उपयोगी सामान के बाजार में देर शाम तक रौनक रही। मूर्तियां भी खूब बिकीं। व्यवसायियों के अनुसार, शहर से गांव तक की दुकानों में 50 करोड़ रुपये से अधिक का कारोबार हुआ।
जिले की विभिन्न बाइक एजेंसियों से 10 करोड़ रुपये से अधिक के वाहनों की बिक्री हुई। दीपावली के दो दिन पहले मनाए जाने वाले धनतेरस के दिन लोगों ने मां लक्ष्मी, धन के देवता कुबेर, मृत्यु के देवता यमराज और धन्वंतरि की विधि पूर्वक पूजन की। कोरोना संक्रमण से पिछले दो वर्ष से छाई रही मंदी के विपरीत इस बार धनतेरस के दिन बाजार में काफी उत्साह दिखा। शहर की सभी ज्वैलर्स की दुकानों एवं सड़क किनारे सजे बर्तन की दुकानों पर खरीदारी के लिए काफी संख्या में लोग नजर आए। सुबह से लोग खरीदारी में जुट गए थे। कुछ लोग शुभ मुहुर्त में खरीद करने का इंतजार करते दिखे। बाइक बाजार में उछाल आया और धनतेरस के दिन जिले में 10 करोड़ रुपये अधिक की वाहन बिक्री हुई।
विज्ञापन

धनतेरस के दिन पीतल, चांदी, स्टील के बर्तन खरीदने के साथ ही लोगों ने धनिया और झाड़ू भी खरीदा। वहीं ज्वैलर्स की दुकानों पर लोगों ने चांदी, सिक्का, आभूषण के साथ ही नए कपड़े आदि की खरीदारी की। वाहन, इलेक्ट्रानिक्स, फर्नीचर एवं कपड़े के बाजार में भी रौनक ज्यादा थी। मान्यता है इस दिन बर्तन खरीदने से धन समृद्धि आती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाइक एजेंसी के मैनेजर अनिल कुमार मिश्र का कहना है कि धनतेरस के दिन जिले में आठ सौ से अधिक बाइक की रिकार्ड बिक्री हुई। इससे बाइक बाजार में उछाल आ गया है। वहीं दूसरी ओर लोगों ने मनपसंद गहनों की खरीद के लिए एडवांस बुकिंग की थी। सुबह से शाम तक लोगों ने अपनी आर्थिक स्थिति केे अनुसार गहनों की खरीद की। स्वर्ण व्यवसायी रोहन अग्रहरि ने बताया कि धनतेरस के दिन शहर में 10 करोड़ रुपये से अधिक का कारोबार हुआ होगा। शहर के प्रमुख स्वर्ण व्यवसायी मुरलीधर अग्रहरि और आनंद ने बताया कि कोरोना संक्रमण के दुष्प्रभाव के कारण पिछले वर्ष बाजार में मंदी रही, लेकिन इस बार उम्मीद के अनुसार अच्छी बिक्री हुई। गहने खरीदने वालों की तादाद बढ़ी है, जिससे बाजार में गर्मी आ गई है। बर्तन विक्रेता श्यामसुंदर, दिनेश और जगतराम का कहना था कि दो वर्ष से मंदी अब खत्म दिख रही है। धनतेरस के दिन दुकान पर खरीदारों का तांता लगा रहा, उम्मीद से बेहतर बिक्री हुई है। नगर पालिका परिषद के पूर्व चेयरमैन एवं वाहन व्यापारी एसपी अग्रवाल ने बताया कि धनतेरस में उनकी एजेंसी से एक करोड़ रुपये की 100 बाइक बिक गई। एक अनुमान के अनुसार, जिले में 50 करोड़ रुपये से अधिक का कारोबार हुआ होगा।

आज यम की करेंगे पूजा, जलाएंगे दीपक
आचार्य दिव्यांशु के अनुसार, दिवाली से दो दिन पहले धनतेरस के दिन मंगलवार को श्रद्धालुओं ने श्री गणेश, मां लक्ष्मी, धन के देवता कुबेर, आयुर्वेद के जनक भगवान धनवंतरि की पूजा की। लोगों ने देवी लक्ष्मी की सवारी उल्लू का दर्शन किया। दीपावली में घरों को जगमग करने के लिए लोगों ने दीपक एवं सजावट के सामान खरीदें। मान्यता है कि इस दिन विधि विधान की गई पूजा से घर-परिवार में सदैव सुख-समृद्धि का वास बना रहता है। लोगों ने भगवान श्रीगणेश, लक्ष्मी, श्रीराम दरबार की मूर्तियां खरीदीं। रूप चतुर्दशी बुधवार को मृत्यु के देवता यमराज की पूजा की जाएगी। लोग घर के एक दीपक यम देवता के नाम का जलाएंगे। मान्यता है कि ऐसा करने से यमदेव प्रसन्न होते हैं और परिवार के सदस्यों की अकाल मृत्यु से सुरक्षा करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed