फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Devotees will bathe in dirty lake

गंदे सरोवर में स्नान करेंगे भक्त

Wed, 02 Mar 2016 11:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सिद्धार्थनगर
अमर उजाला ब्यूरो/सिद्धार्थनगर Updated Wed, 02 Mar 2016 11:48 PM IST
विज्ञापन
प्रधानमंत्री के स्वच्छ भारत मिशन की आदर्श गांव में ही अनदेखी हो रही है। ऐतिहासिक गांव भारतभारी में चहुंओर गंदगी का ढेर लगा हुआ है। यहां तक कि वह सरोवर भी कूड़ा-कचरा से पटा हुआ है, जिसमें स्नान कर श्रद्धालु महाशिवरात्रि पर भगवान शिव का दर्शन-पूजन करेंगे।
विज्ञापन


इस गांव को सांसद ने गोद भी ले रखा है, बावजूद यहां की बदहाली ग्रामीणों के लिए चिंता का सबब बना हुआ है।आगामी 7 फरवरी को महाशिवरात्रि है।

सांसद आदर्श ग्राम भारतभारी पौराणिक व धार्मिक स्थान भी है। यहां प्राचीन शिवमंदिर है। किंवदंति है कि इस मंदिर की स्थापना त्रेतायुग में भरत ने करवाई थी। यहां हर साल कार्तिक पूर्णिमा और महाशिवरात्रि पर मेले का आयोजन होता है।
विज्ञापन


इस दिन यहां हजारों की संख्या में शिवभक्त आकर पवित्र सरोवर में स्नान कर शिव मंदिर में स्थापित शिवलिंग पर जलाभिषेक करते हैं।

सरोवर के पास व्याप्त गंदगी को देखकर लोगों की सरोवर में स्नान करने की हिम्मत टूट रही है। सरोवर के आसपास के साथ ही गांव में व्याप्त गंदगी को लेकर प्रशासन के रवैए से ग्रामीणों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोगों का कहना है कि सफाईकर्मियों की तैनाती के बाद भी गांव में जगह-जगह गंदगी का अंबार लगा हुआ है। नालियां जाम होने से गंदा पानी सड़क पर पसरा रहता है, जिससे लोगों का जीना मुहाल हो गया है। ग्रामीणों का कहना है कि गांव में गंदगी के चलते मच्छरों की संख्या में भी वृद्धि हो रही है। इससे संक्रामक बीमारियों का फैलना खतरा बढ़ गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed