फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Devotees danced to the hymns of Khatu Shyam

Siddharthnagar News: खाटू श्याम के भजनों पर झूमें श्रद्धालु

Wed, 17 Jan 2024 04:03 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Wed, 17 Jan 2024 04:03 AM IST
विज्ञापन
Devotees danced to the hymns of Khatu Shyam
नगर पंचायत कपिलवस्तु के बुद्ध विधा पीठ इंटर कॉलेज के परिसर में आयोजित खाटू श्याम जागरण में झूमत
बर्डपुर। नगर पंचायत कपिलवस्तु के बुद्ध विद्यापीठ इंटर कॉलेज परिसर में सोमवार रात मकर संक्रांति पर्व पर बाबा खाटू श्याम के भजन और भंडारे का आयोजन किया गया। भजनों पर श्रद्धालु रातभर नाचते रहे। बाबा खाटू श्याम के नारों से गूंज उठा। इस मौके पर गायक कलाकारों को सम्मानित भी किया गया।
विज्ञापन

गायिका अंजली मोदनवाल ने मां सरस्वती स्तुति और हनुमान जी की स्तुति से जागरण का शुभारंभ किया। गायिका मुस्कान वर्मा ने सिक्का मेरे खाटू का, आ जाओ सांवरिया आ जाओ, तेरे बिन सूनी है मेरी यह गलियां, कीर्तन की है रात, सांवरे बिन तुम्हारे ठिकाना नहीं और मेरे शाम को कोई प्यार से सजा दो सहित कई भजनों पर श्याम प्रेमी जमकर झूमे। बाबा के नारों से वातावरण गुंजायमान हो गया।
विज्ञापन

इस अवसर पर सांसद जगदंबिका पाल, संदीप मोदनवाल, हरिशचंद्र अग्रहरि, अमन मोदनवाल, सूरज पटवा, अमित मोदनवाल, मनोज मोदनवाल आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed