फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Development work will be done in Kapilvastu and two temples with 9.24 crores

Siddharthnagar News: 9.24 करोड़ से कपिलवस्तु और दो मंदिरों में होंगे विकास कार्य

Sun, 13 Apr 2025 11:04 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 13 Apr 2025 11:04 PM IST
विज्ञापन
Development work will be done in Kapilvastu and two temples with 9.24 crores
कपिलवस्तु स्तूप। फाइल फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। पर्यटन विभाग की तरफ से जिले में कपिलवस्तु में पर्यटकों और दो मंदिरों में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए विकास योजनाओं की मंजूरी मिली है। डीएम डॉ. राजागणपति आर. ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2024-25 के तहत प्रमुख सचिव, पर्यटन विभाग द्वारा जिले में श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों को सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए तीन परियोजनाओं की स्वीकृति दी गई है।
पर्यटन विभाग द्वारा जिले के दो मंदिरों में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए कार्यदायी संस्था, उप्र राज्य पर्यटन विकास निगम लिमिटेड के माध्यम से निर्माण कार्य कराया जाएगा। इसके तहत विकास खंड मिठवल के रामजानकी मंदिर कोटिया गडौरी में 55.60 लाख से पर्यटन विकास का कार्य कराया जाएगा। इसी तरह शोहरतगढ़ विधानसभा क्षेत्र के भगवान लक्ष्मी नरायन जिगिना मंदिर में 87.69 लाख से पर्यटन विकास कार्य होंगे। वहीं कपिलवस्तु में 781.05 लाख रुपये से कार्यदायी संस्था उप्र राज्य पर्यटन विकास निगम लिमिटेड द्वारा पर्यटक सुविधाओं का सृजन तथा अन्य पर्यटन विकास कार्य कराए जाएंगे।
विज्ञापन

डीएम डॉ. राजागणपति आर. ने कहा कि इन परियोजनाओं के पूर्ण होने पर प्रदेश में पर्यटन अवस्थापना सुविधाओं में विकास के साथ- साथ पर्यटकों के आवागमन में बढ़ोतरी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed