{"_id":"5824a3c14f1c1b8553b3a5a2","slug":"develop-youth-leadership","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवाओं में नेतृत्व क्षमता विकसित करें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवाओं में नेतृत्व क्षमता विकसित करें
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
Updated Thu, 10 Nov 2016 10:13 PM IST
विज्ञापन
परसा में आयोजित युवा कार्यक्रम में मौजूद लोग।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
परसा। नेहरु युवा केंद्र के बैनर तले गुरुवार को परसा स्थित ग्रामीण जनता लघु माध्यमिक विद्यालय परसा में युवा संसद का आयोजन हुआ। बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हुए विभिन्न मुद्दों पर अपने विचार रखे।
कार्यक्रम में परसा स्टेशन के ग्राम प्रधान रामचंद्र शुक्ल ने कहा कि युवा ही देश का कर्णधार है। अगर देश के युवाओं में नेतृत्व की क्षमता को विकसित करने का प्रयास करना चाहिए। जब देश या प्रदेश का नेतृत्व युवाओं के हाथ में होगा तो वह दिन दूर नहीं जब भारत विश्व गुरू बनेगा। इस मौके पर बढनी ब्लाक के नेहरु युवा केन्द्र के 40 युवा/महिला मंडलों से 80 प्रतिभागियों ने सहभागिता किया।
नेहरु युवा केंद्र के प्रशिक्षक दयाशंकर यादव, एनवाईसी विशाल प्रताप सिंह व दीक्षा श्रीवास्तव ने प्रतिभागियों को अपने अंदर नेतृत्व क्षमता का विकास करने, देश के निर्माण में अपने आत्मविश्वास में और वृद्धि करने के लिए प्रेरित किया। इसके अलावा राष्ट्रीय कार्यक्रमों जैसे प्रधानमंत्री जन-धन योजना, स्वच्छ भारत-स्वस्थ भारत अभियान के तहत शौचालयों के निमाज्ण हेतु लोगों को जानकारी देना, सुशासन को बढ़ावा देना, महिला सशक्तीकरण, श्रमदान, शिक्षा, स्वास्थ्य, परिवार कल्याण और पोषण जैसे मुद्दों पर लोगों को जागरूक करने पर जोर दिया। इस मौके पर प्राथमिक विद्यालय की प्रधानाध्यापिका सुनीता सिंह, सहायक अध्यापिका श्वेता पांडेय, पतंजलि योगपीठ के चिकित्सक श्रीकृष्ण, मयंक शुक्ल, विपुल, प्रिंस, गिरिजेश, महावीर, बब्लू, पवन, शिवा, ओंकारनाथ मिश्र आदि मौजूद रहे।