{"_id":"65bd51441cef2916e305b7dc","slug":"details-of-development-works-sought-under-public-information-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1003-112285-2024-02-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: जन सूचना के तहत विकास कार्यों का मांगा ब्योरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: जन सूचना के तहत विकास कार्यों का मांगा ब्योरा
Sat, 03 Feb 2024 02:02 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Sat, 03 Feb 2024 02:02 AM IST
विज्ञापन
डुमरियागंज। ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम पंचायत हल्लौर निवासी एक व्यक्ति ने जन सूचना से विकास कार्यों का विवरण मांगा है। उन्होंने गांव में सरकार की तरफ से मनरेगा सहित विभिन्न विकास मद में जारी किए गए धन तथा खर्च हुए विकास कार्यों का विवरण जन सूचना अधिकार अधिनियम के तहत मांगा है। गांव निवासी कसीम रिजवी ने वित्तीय वर्ष 2021 से वित्तीय वर्ष 2024 तक ग्राम हल्लौर में विकास मद में आए हुए धन तथा विकास कार्यों पर खर्च हुए धन का विवरण सहित नौ बिंदुओं पर सूचना मांगी है। उन्होंने कहा है कि निर्धारित समय सीमा के अंदर सूचना उपलब्ध न होने पर मामले की शिकायत राज्य सूचना आयुक्त उत्तर प्रदेश तथा मुख्यमंत्री से करने को बाध्य हो जाएंगे। संवाद
विज्ञापन