{"_id":"66183f014d3f0d284b00ca77","slug":"despute-in-groups-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-115723-2024-04-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: दो पक्षों में विवाद, पुलिस ने किया चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: दो पक्षों में विवाद, पुलिस ने किया चालान
Fri, 12 Apr 2024 01:20 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Fri, 12 Apr 2024 01:20 AM IST
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। शहर के पुराने नौगढ़ के कल्याणपुर में बृहस्पतिवार को ईद की नमाज के बाद गाड़ी हटाने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों से तीन लोगों का शांतिभंग में चालान कर दिया। शहर के पुराने नौगढ़ के कल्याणपुर ईदगाह पर बृहस्पतिवार को नमाज अदा करने के बाद लोग अपने-अपने घर जाने लगे। इसी दौरान गाड़ी हटाने को लेकर कल्याणपुर के ही रहने वाले तीन युवकों में विवाद हो गया। एक ने दूसरे को धक्का दे दिया। इस दौरान वहां मौजूद पुलिस ने दोनों पक्षों को थाने लेकर चली गई और दोनों पक्षों से तीन लोगों का शांतिभंग में चालान कर दिया। संवाद
विज्ञापन