फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Depleted calcium from tea drinking

Siddharthnagar News: चाय की चुस्की से घट रहा कैल्शियम...बढ़ रहा हड्डियों में गैप

Sun, 11 May 2025 12:25 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Sun, 11 May 2025 12:25 AM IST
विज्ञापन
Depleted calcium from tea drinking
सिद्धार्थनगर। चाय की चुस्की से दिन की शुरुआत होती है। वहीं मेहमान नवाजी के लिए भी कम से कम चाय तो हाजिर होनी ही है। मगर यही चाय की चुस्की अब हड्डियों को दर्द देने लगी है। ऑर्थो के डॉक्टरों के अनुसार चाय शरीर की हड्डियों के लिए स्लो प्वाॅइजन का काम कर रही है। डॉक्टरों के अनुसार 24 घंटा में दो से अधिक चाय पीने वाले लोगाें में कैल्शियम की कमी होने के साथ ही हड्डियों में गैप भी बढ़ा रही है।
विज्ञापन

इससे जोड़ों में दर्द के साथ समय से पहले ही शरीर में थकावट जैसी समस्याएं सामने आ रही हैं। इससे बचने के लिए डॉक्टर कम से कम चाय पीने की सलाह दे रहे हैं।
विज्ञापन

माधव प्रसाद त्रिपाठी मेडिकल कॉलेज में इस तरह के प्रतिदिन 15 से 20 मरीज आ रहे है। इनकी हड्डियों में गैप, जोड़ों में दर्द, सुबह के समय पैर के सभी हिस्सों में दर्द होने के साथ ही पूरे दिन कार्य करने में आलस्य की समस्या पाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हिस्ट्री लेने पर इनमें चाय के अधिक सेवन करने की आदत पाई जा रही है। वर्तमान समय में मेडिकल कॉलेज में आ रहे मरीजों की संख्या को देखकर डॉक्टर भी आश्चर्य में है।
डॉक्टरों ने बताया कि अधिक चाय पीने से मरीजों में ऑस्टियोपोरोसिस और स्केलेटल फ्लोरोसिस जैसी समस्याएं हो रही है। इससे धीरे-धीरे कैल्शियम का बनना कम हो जाता है और हड्डियों के बीच में गैप बढ़ना शुरू हो जाता है।

चाय में पाई जाने वाली निकोटीन से ही इन समस्याओं का शुरुआत होती है जो बाद में हड्डियों के लिए एक गंभीर बीमारी का रूप ले लेती है, जिससे मुश्किल बढ़ जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed